अम्बिकापुर / वार्ड नंबर 13, मंगल पांडे वार्ड निवासी मन्नत गिरि, पिता नैनन गिरि, के लापता होने की खबर से परिजनों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार मन्नत गिरि कल शाम करीब 7 बजे घर से नाराज होकर बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों में काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक मन्नत गिरि का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने सोशल मीडिया और विभिन्न ग्रुपों के माध्यम से लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मन्नत गिरि दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों को सूचित करें।
लोगों से अपील
कृपया इस खबर को अधिक से अधिक व्हाट्सऐप एवं अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शेयर करें, ताकि मन्नत गिरि की जल्द तलाश हो सके और वह सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सके।
नाम: मन्नत गिरि
पिता: नैनन गिरि
पता: वार्ड नंबर 13, मंगल पांडे वार्ड अम्बिकापुर
बाइक लेकर घर से निकला है
घर से निकलने का समय: कल शाम करीब 7 बजे
संपर्क नंबर:
8959484716
9826111344
जिस किसी व्यक्ति को मन्नत गिरि दिखाई दे अथवा उसके बारे में कोई जानकारी मिले, कृपया दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।
एक शेयर किसी परिवार की बड़ी मदद कर सकता है। खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।








