
घरघोडा ::जिला सत्र न्यायालय घरघोड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।जिसमें मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में प्रकरण का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया गया।

व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत में कुल 27 अपराधिक प्रकरणों का निराकरण किया गए।NI एक्ट से कुल 3 प्रकरण समरी प्रकरण 796 और 26774 प्री लिटिगेशन प्रकरण का निपटारा कर कुल 195516514 रुपए का सैटल किया गया।
राजीनामा के आधार पर लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारों के मन में खुशियां नजर आती है।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर श्री दामोदर प्रसाद चंद्रा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ट श्रेणी घरघोड़ा एवम श्रीमती मिनी ठाकुर व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी घरघोड़ा के अध्यक्षता में पैरालीगल वालिंटियर बालकृष्ण चौहान टीकम सिंह सिदार एवं सुभाष चौधरी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कोर्ट परिसर में किया गया। जिसमे अधिवक्तागण बैंककर्मीगण , पक्षकारों और आम जनता उपस्थित रहे।







