WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक हुई

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने दिल्ली में जुटेंगे देशभर के पत्रकार

1 दिसंबर को होने वाले अनिश्चितकालीन धरने में छत्तीसगढ़ से सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे पत्रकार

रायपुर/बिलासपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना था।बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेंगे और केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जल्द से जल्द ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने की मांग करेंगे, ताकि पत्रकार निडर और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर सकें।ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाएँ रखीं। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ ‘दिल्ली कूच’ की सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी जिलों में पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे साथी:राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित कई अन्य पत्रकार साथी।

सौजन्य से:
गोविंद शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़)अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मो. नं.: 7013841039 नीचे प्रस्तुत है, जिसे आप मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशन हेत।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एनटीपीसी सीपत में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख...

CHHATTISGARH NEWS

एनटीपीसी सीपत में हिंदी दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

एनटीपीसी सीपत में 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख...

RAIGARH NEWS

बेरीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, गौरी शंकर मंदिर से अग्रोहा भवन तक निकली कलश यात्रा

राधा भक्ति में मन लगाकर पापरहित जीवन जिएं, धन कमाएं और जनसेवा में लगाएं : पं. ओमप्रकाश शर्माबेरीवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...