












लैलूंगा | 19 सितंबर 2026 | शनिवार | रायगढ़
लैलूंगा में ग्राहकों के विश्वास और सेवा के 19 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेगा ऑफर मेला दूसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा।
शोरूम परिसर में सुबह से ही ग्राहकों की भारी आवाजाही देखने को मिली और पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया।
बजाज शो रूम ऑनर आशीष मित्तल के नेतृत्व में आयोजित इस मेगा ऑफर मेले में ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर, विशेष उपहार, ग्राहक सम्मान और मेगा एक्सचेंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पहले दिन की शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी ग्राहकों में ऑफरों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नई बजाज बाइक खरीदने के साथ पुराने वाहन को एक्सचेंज करने और विशेष ऑफरों का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचे।
पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़
19 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास जीतने वाले श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के इस विशेष आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोरूम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और ग्राहकों के लिए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
“श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के 19 वर्षों के सफर में हमारे ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। इसी विश्वास और अपने ग्राहकों के साथ बने रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए इस मेगा ऑफर मेले का आयोजन किया गया है।”
मेगा ऑफर मेले के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर चक्रधर सिदार सिंह सिदार पूर्व विधायक लैलूंगा विधानसभा, हृदय राम राठिया पूर्व विधायक लैलूंगा विधानसभा , मनोज सतपति मंडल अध्यक्ष लैलूंगा, थाना प्रभारी गिरधारी साव, मंडल प्रभारी परेश्वर प्रधान, युवा मोर्चा जिला मंत्री कृष्णा यादव, रमेश होता मंडल अध्यक्ष राजपुर, संजय पटेल मंडल अध्यक्ष मुकडेगा, शिक्षा विभाग से बीईओ साहब, रीना भगत जिला मंत्री, नरेश नायक एल्डरमैन, रमेश पटनायक एल्डरमैन, मनीष मित्तल, दिनेश यादव एल्डरमैन, कबीरा यादव, आदित्य बाजपेयी और शानू खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के 19 वर्ष पूरे होने का यह आयोजन सिर्फ ऑफरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों के साथ वर्षों से बने विश्वास और मजबूत रिश्तों का जश्न भी है।
शोरूम प्रबंधन की ओर से भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर सेवा, सुविधाएं और संतुष्टि प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।
मेगा ऑफर मेले का आज दूसरा दिन था, जबकि 20 सितंबर को आयोजन का अंतिम दिन रहेगा। ऐसे में ग्राहकों के पास आकर्षक ऑफर, विशेष उपहार और मेगा एक्सचेंज जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने का यह खास मौका है।
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स, मेन रोड लैलूंगा में जारी इस मेगा ऑफर मेले को लेकर क्षेत्र में लगातार उत्साह बना हुआ है।






