दिवंगत आरक्षक के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति, तेरहवीं के दिन एसएसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

spot_img

जशपुर पुलिस की संवेदनशील पहल, डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने घर पहुंचकर परिवार को बंधाया ढांढस

जशपुर, 23 सितंबर 2026। जशपुर पुलिस ने दिवंगत आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूरा कराते हुए दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।

तेरहवीं के दिन परिवार के घर पहुंचे एसएसपी

दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह की तेरहवीं के अवसर पर 23 सितंबर को डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह स्वयं उनके गृह ग्राम जुरतेला, पोस्ट पिलखी, थाना लोदाम पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आरक्षक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसी दौरान उन्होंने दिवंगत आरक्षक के पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को अनुकंपा नियुक्ति का नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

उपचार के दौरान हुआ था निधन

पुलिस विभाग के अनुसार, एसडीओपी कार्यालय जशपुर में पदस्थ आरक्षक देव नारायण सिंह की तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 11 सितंबर 2026 को उनका निधन हो गया।

देव नारायण सिंह की वर्ष 2007 में जिला पुलिस बल जशपुर में आरक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने रक्षित केंद्र जशपुर, थाना सन्ना, सिटी कोतवाली जशपुर, एसडीओपी कार्यालय कुनकुरी और एसडीओपी कार्यालय जशपुर में सेवाएं दी थीं।

विभागीय प्रक्रिया को दी गई प्राथमिकता

पुलिस के मुताबिक, आरक्षक के निधन की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने परिवार की स्थिति को देखते हुए अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित विभागीय प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके पुत्र को आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

‘पुलिस परिवार आपके साथ खड़ा है’

परिजनों से मुलाकात के दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा देने वाला प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जशपुर पुलिस परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी के असमय निधन से परिवार को होने वाली कठिनाइयों को समझते हुए विभाग उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी प्रकार की आवश्यकता या समस्या आने पर यथासंभव सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, डीएसपी कुंज राम चौहान, डीएसपी अजाक भावेश कुमार समरथ, डीएसपी शुभम कुमार तिवारी, डीएसपी आशा तिर्की, रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे, थाना प्रभारी लोदाम कृष्ण कुमार साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में आयुष नामदेव ने बिखेरा सुरों का जादू, सियाधेश बैंड की प्रस्तुति पर झूम उठा रामलीला मैदान

इंडियन आइडल फेम आयुष की सुरीली आवाज ने बांधा समां, लोकप्रिय गीतों पर तालियों से गूंजता रहा समारोह स्थल रायगढ़, 23 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS