रायगढ़ में अस्थायी प्रशिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित, 28 सितंबर अंतिम तिथि

spot_img

इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस पाठ्यक्रम के लिए होगा प्रशिक्षक का इम्पैनलमेंट, योग्य उम्मीदवार सीधे कार्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन

रायगढ़, 23 सितंबर 2026। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी रायगढ़ के अंतर्गत संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अस्थायी प्रशिक्षक के इम्पैनलमेंट की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण देने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

28 सितंबर तक जमा करना होगा आवेदन

इच्छुक आवेदक अपना आवेदन 28 सितंबर 2026 तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कार्यालय में सीधे जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद संबंधित आवेदक को पावती भी प्राप्त करनी होगी।

सीआईटीएस और टीओटी प्रमाणपत्र को प्राथमिकता

विभाग के अनुसार, आवेदन के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध कराई गई है।

सीआईटीएस प्रमाणित (इलेक्ट्रीशियन) अथवा टीओटी (एसएससी) इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करने की सलाह दी गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में आयुष नामदेव ने बिखेरा सुरों का जादू, सियाधेश बैंड की प्रस्तुति पर झूम उठा रामलीला मैदान

इंडियन आइडल फेम आयुष की सुरीली आवाज ने बांधा समां, लोकप्रिय गीतों पर तालियों से गूंजता रहा समारोह स्थल रायगढ़, 23 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS