सेवा संकल्प अभियान में दिखा स्थानीय हुनर और नवाचार

spot_img

बांस से तैयार एरोप्लेन ने खींचा लोगों का ध्यान, लोकल फोर वोकल स्टॉल में दिखे स्थानीय शिल्प और उत्पाद

रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित खर्राघाट में केलो नदी के तट पर ‘लोकल फोर वोकल’ थीम पर स्टॉल लगाए गए। इनमें स्थानीय हुनर, पारंपरिक शिल्प, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद और विद्यार्थियों के नवाचार देखने को मिले। किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बांस से एरोप्लेन का आकर्षक डिजाइन तैयार किया। ‘इंडिया क्लीन, ग्रीन और टिकाऊ समावेशी विकास’ की अवधारणा पर तैयार यह मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने बांस जैसे स्थानीय संसाधन के उपयोग से रचनात्मक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया।

स्टॉल में एकताल गांव के शिल्पकारों द्वारा तैयार ढोकरा कला की सामग्रियां भी प्रदर्शित की गईं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। उद्यानिकी विभाग की ओर से हल्दी, अदरक, ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, गेंदा सहित विभिन्न पौधों और उद्यानिकी उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। रेशम विभाग ने भी अपने उत्पादों और गतिविधियों की जानकारी दी।

लोकल फोर वोकल स्टॉल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक शिल्प और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय हुनर को मंच मिला। स्टॉल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

CHHATTISGARH NEWS

केलो परियोजना में तेजी लाने बनेगा एक्शन प्लान, किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान

भू-अर्जन एवं मुआवजा प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश रायगढ़, 24 सितम्बर 2026/ केलो परियोजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य को गति देने...

RAIGARH NEWS

Chakradhar Samaroh : बस्तर की माटी से निकली ‘चंदा चकोर’ ने अंतिम संध्या में बिखेरे प्रेम और संघर्ष के रंग

नारायणपुर के नितारा कला केंद्र के कलाकारों ने मंच पर जीवंत किया बस्तर का लोकजीवन; पुनर्वासित कलाकारों की सहभागिता ने प्रस्तुति को दिया संवेदनशील...