हैदराबाद: संजय लीला भंसाली ‘हीरामंडी’ के बाद अब फिल्म लव एंड वॉर से धमाका करने जा रहे हैं. फिल्म साल 2027 के पहले ही महीने में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले फिल्म की लीड स्टारकास्ट के एक के बाद एक फर्स्ट लुक सामने आ रहे हैं. बीते दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आए थे, जिन्होंने इंटरनेट पर धमाका मचाया हुआ है. आज 26 सितंबर को विक्की कौशल का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है. भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है.
लव एंड वॉर के डायरेक्टर संजय लीला हैं और उनके भंसाली प्रोडक्शन ने आज फिल्म से विक्की कौशल का धांसू लुक शेयर किया है. विक्की कौशल अपने फर्स्ट लुक में दमदार लग रहे हैं. विक्की कौशल का लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन ने लिखा है,
बता दें, बड़े-बड़े सेट पर बनी यह फिल्म संजय लीला भंसाली के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है. इस फिल्म में रोमांस का भी तड़का लगाया गया है. फिल्म की कहानी भव्य होने के साथ-साथ इमोशनल प्लॉट को भी टच करती है. यह इंडियन सिनेमा की बिगेस्ट लव सागा में से एक होने जा रही है. संघर्ष और गहरे जज्बातों के बैकग्राउंड पर सेट यह फिल्म प्यार, दोस्ती, धोखा और जुनून जैसे पहलुओं को दिखाने वाली है, जो एक दमदार और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.
भंसाली की फिल्मों की वही खास पहचान, यानी ऐसी कहानी जो आपको अपनी दुनिया में डुबो दे और लाजवाब विजुअल्स यानी इस फिल्म में भी वो सब कुछ देखने को मिलेगा. उम्मीद यही है कि ये फिल्म न सिर्फ बड़े लेवल पर बनी होगी, बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिल को भी गहराई से छू जाएगी. अब रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आने के बाद से दर्शकों को 21 जनवरी 2027 का इंतजार है.






