स्वास्थ्य विभाग की सजगता से देवादा में डायरिया मरीजो में आई कमी

स्वास्थ्य विभाग की सजगता से देवादा में डायरिया मरीजो में आई कमी

दिलीप क़ुर्रे पाटन दुर्ग

स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के ग्राम देवादा में कुछ दिनों पूर्व उल्टी दस्त के मरीज मिलने प्रारंभ हुए थे इसकी सूचना प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय टीम ने सजगता से कार्य करते हुए ग्राम देवादा में प्रत्येक घरों का सर्वेक्षण कर मरीजों को चिन्हांकित कर तुरंत प्राथमिक उपचार प्रारम्भ कर दिया था साथ ही महामारी नियंत्रण के लिए जरूरी आवश्यक उपाय प्रारंभ कर दिया गया था जिसके कारण ग्राम देवादा में डायरिया मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है प्रारंभ में 5 मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में भर्ती कराए गए थे अब तक गांव 5 दिनों में करीब 55 मरीज मिल चुके हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है अब मरीजो की संख्या में कमी आ रही है। इसके साथ ही नल- जल योजना के पानी ,हैंडपंप का पानी आदि जल स्रोतों का जल का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भिजवाया गया है उसके अलावा ग्राम में मुनादी कर व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, पानी उबालकर पीने ,क्लोरीन टेबलेट का उपयोग करने आदि उपाय अपना ने ग्रामीणों को बताया गया है साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक दिवस घर-घर भ्रमण करके गांव के सभी परिवारों की जानकारी लेकर मरीजों का प्राथमिक उपचार कर रही है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ,बीईटीओ बी एल वर्मा ,सेक्टर पर्यवेक्षक अमरीका देशलहरे लगातार प्रभावित क्षेत्र में निगरानी रखे हुए है व माहामारी नियंत्रण में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दे रहे है ।जिले से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सतीश मेश्राम व एपिडेमियोलॉजिस्ट रितिका सोनवानी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर महामारी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश टीम को दिए। ग्राम सरपंच उर्वशी वर्मा भी लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग प्रदान कर रहे हैं,स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आरएचओ बसंत कुमार साहू , विष्णु देवांगन ,संतोषी देवांगन, प्रेमराजकुमारी, प्रीति वर्मा ,मनोरमा बंछोर, पदमा चेलम, तालसिंह ठाकुर ,रिजवान अहमद, आर एस शांडिल्य, मितानिन रत्ना वर्मा व उषा वर्मा कोटवार बिश्मत मानिकपुरी लगातार महामारी नियंत्रण में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...