बगमूड़ा तालाब में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान .. दिया स्वच्छता का संदेश

spot_img

घरघोड़ा। स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के उद्देश्य से नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बगमूड़ा तालाब में सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7:30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों अधिकारियों कर्मचारियों सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान बगमूड़ा तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने कचरा एवं गंदगी हटाकर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छ एवं सुंदर घरघोड़ा बनाने में सहयोग करने की अपील की।

भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वानइस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि तालाब, जलस्रोत और सार्वजनिक स्थल हमारी सामूहिक धरोहर हैं। इन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प ले और कचरा इधर-उधर फेंकने से बचे, तो नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी पार्षद गण एवं एल्डरमैन भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल सहित भाजपा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन कि तरफ से नायब तहसीलदार घरघोड़ा हिमांशु सिंह मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पुष्पा खलखो कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अकाउंटेंट पीआईयू के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों ने भी श्रमदान में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में पत्रकार प्रेम अग्रवाल , स्थानीय स्वच्छता दीदियों के साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूहों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, तालाबों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने और नगर की साफ-सफाई में सहयोग करने का आह्वान किया।स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से नगर पंचायत ने नागरिकों को सामूहिक जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए घरघोड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाना रहा। सामूहिक श्रमदान के इस प्रयास ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनसहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रेचवा घाट में 8 नर हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

जशपुर के अंतिम छोर पर हाथियों के झुंड की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, वन विभाग से निगरानी और समय पर सूचना की मांग जशपुर। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

रेचवा घाट में 8 नर हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

जशपुर के अंतिम छोर पर हाथियों के झुंड की मौजूदगी से बढ़ी चिंता, वन विभाग से निगरानी और समय पर सूचना की मांग जशपुर। जिले...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

14 टन स्क्रैप से लदा माजदा वाहन पकड़ा, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्तटीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स स्क्रैप का अवैध परिवहन...