ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


     रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम बजरमुड़ा में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे एक महिला के कब्जे से 11 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,200 बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

    जानकारी के अनुसार दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम मुड़ागांव, सराईटोला, कोलम, चितवाही, ढोलनारा एवं बजरमुड़ा क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बजरमुड़ा में राजकुमारी सारथी अपने घर की बाड़ी में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब काफी मात्रा में अवैध बिक्री के लिए रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपिया राजकुमारी सारथी पति भगत राम सारथी, उम्र 55 वर्ष, निवासी बजरमुड़ा, थाना तमनार के कब्जे से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों एवं जरिकेन में रखा कुल 11 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब ₹2,200, बरामद किया गया। शराब को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

      संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में की गई । इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजित भगत शामिल रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

CHHATTISGARH NEWS

एग्रीस्टेक में एक भी पात्र किसान पंजीयन से न छूटे-कलेक्टर

डीसीएस-बकेट क्लेम में तेजी के साथ केलो नहर प्रभावितों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई, लापरवाही पर...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला और नाबालिग के शोषण और ब्लैकमेल के 3 मामलाें में  आरोपियों की गिरफ्तारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 5 अक्टूबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में...