विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक! उनके नाम से लोगों से मांगे जा रहे पैसे, वीडियो जारी कर बोले- “भरोसा न करें”

spot_img

8963939000 नंबर से आ रहे कॉल-मैसेज, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील

बीजेपी विधायक और कलाकार के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, लोग रहें सावधान


रायपुर, 7 अक्टूबर। हैकर्स के निशाने पर आए विधायक अनुज शर्मा, उनके नंबर से लोगों को भेजे जा रहे पैसे मांगने वाले मैसेज

बीजेपी विधायक और कलाकार अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 8963939000 नंबर से लोगों को कॉल और मैसेज कर पैसे मांगे जा रहे हैं।

मामला सामने आते ही वीडियो जारी कर किया अलर्ट

मामले की जानकारी मिलने के बाद अनुज शर्मा ने वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने अपील की है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें।

“संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, कॉल-मैसेज को करें नजरअंदाज”

शर्मा ने लोगों को हिदायत दी है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने ऐसे कॉल या मैसेज को नजरअंदाज करने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...