घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

spot_img

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ टीबी उन्मूलन की दिशा में रायगढ़ जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विकासखंड घरघोड़ा के क्षय से सुरक्षित होने पर गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य अमले, पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के कार्यक्रमों को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

जिला कलेक्टोरेट के सृजन सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अभियान से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सामूहिक प्रयासों से घरघोड़ा ने हासिल की उपलब्धि

कार्यक्रम में घरघोड़ा विकासखंड को क्षय से सुरक्षित बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, मैदानी स्वास्थ्य अमले और क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई। अतिथियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए बीमारी की समय पर पहचान, जांच, नियमित उपचार और मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराना जरूरी है। जिले के अन्य विकासखंडों को भी क्षय से सुरक्षित बनाने के लिए विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

मरीजों के नियमित उपचार और पोषण सहायता पर जोर

कार्यक्रम में टीबी मरीजों को समय पर आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने तथा शासन द्वारा दी जा रही पोषण सहायता राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण भी किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों से संभावित मरीजों की पहचान, उन्हें जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने तथा जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

सरपंच-सचिव और स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

घरघोड़ा को क्षय से सुरक्षित बनाने में योगदान देने वाले सरपंचों एवं सचिवों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। विकासखंड घरघोड़ा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के सामूहिक योगदान की भी सराहना की गई।

शपथ लेकर लिया टीबी मुक्त भारत का संकल्प

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीजों को नियमित उपचार के लिए प्रेरित करने और टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की शपथ ली। कार्यक्रम में माय भारत, एनसीसी, जोश टीम, विकासखंडों में नियुक्त क्लास-वन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत विभाग के पीआरआई सदस्य भी शामिल हुए।

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण

कार्यक्रम स्थल पर ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ संदेश के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यहां तस्वीरें लेकर टीबी उन्मूलन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों ने बाजारपारा स्थित सहयोग स्कूल परिसर में नुक्कड़ नाटक की...

CHHATTISGARH NEWS

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय तमनार के विद्यार्थियों ने बाजारपारा स्थित सहयोग स्कूल परिसर में नुक्कड़ नाटक की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...