कुसमरा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई मतदाता पंजीयन की जानकारी

spot_img

फॉर्म-6 और ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीयन

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ नवीन शासकीय महाविद्यालय कुसमरा में शुक्रवार को उन विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की जानकारी दी गई, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। विद्यार्थियों को फॉर्म-6 भरने और ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों के फॉर्म-6 मोबाइल ऐप के माध्यम से भरे गए।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 8 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत स्कूलों और महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से भी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन भरवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची की प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ईसीआईनेट मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भी भर सकते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

CHHATTISGARH NEWS

Seva Sankalp Abhiyan: रायगढ़ के टिनमिनी में आयुष चिकित्सा शिविर, 490 ग्रामीणों को मिला उपचार

Ayush Medical Camp: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड स्थित ग्राम टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...