रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

spot_img


साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने रायगढ़ पुलिस को किया सम्मानित

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल, 350 से अधिक कार्यक्रम, 36 हजार से ज्यादा जागरूकता सेल्फी और 2 लाख लोगों तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश

लघु फिल्म प्रतियोगिता” में 11 राज्यों से 162 प्रविष्टियां, रूस से भी मिली थी एक फिल्म

   

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

    रायगढ़, 10 अक्टूबर । प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में विशेष कर युवाओं के लिए आयोजित “लघु फिल्म प्रतियोगिता” को प्रदेश के जिलों में अनूठे नवाचारों में शामिल किया गया। इस उपलब्धि के लिए रायगढ़ पुलिस को रायपुर में आयोजित साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम सर द्वारा सम्मानित किया गया।

   उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत सभी जिलों को अपने-अपने स्तर पर नवाचारों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था। इसी क्रम में रायगढ़ पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, औद्योगिक संयंत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 350 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के दौरान करीब 37 हजार लोगों की साइबर जागरूकता सेल्फी एंट्री कराई गई तथा जिले के लगभग 2 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का संदेश पहुंचाया गया।

         अभियान को युवाओं से जोड़ने और साइबर अपराधों के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस ने लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता को व्यापक प्रतिसाद मिला और देश के 11 राज्यों से कुल 162 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इतना ही नहीं, रूस से भी एक प्रतिभागी ने अपनी फिल्म प्रतियोगिता के लिए भेजी। इस अभिनव पहल के माध्यम से युवाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला।

रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पर आधारित “The Cyber Trap” लघु फिल्म का निर्माण भी किया गया, जिसकी कहानी एवं निर्देशन युवा निर्देशक ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें अतिथियों के साथ 2,000 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने फिल्म देखी। इस अवसर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों की टीमों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेता प्रतिभागियों को माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल के हाथों पुरस्कृत किया गया।

          लघु फिल्म प्रतियोगिता के विचार एवं आयोजन की राज्य स्तर पर सराहना हुई और इसे प्रदेश के आठ अनूठे नवाचारों में स्थान दिया गया।

       रायगढ़ पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए केवल पारंपरिक जागरूकता कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मक भागीदारी और नवाचार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिले में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता के आयोजन ने साइबर सुरक्षा के संदेश को नए माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का अवसर दिया। प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान रायगढ़ पुलिस द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से साइबर जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

CHHATTISGARH NEWS

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...