spot_img
spot_img

Raigarh News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जनवरी में घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे स्व-गणना

spot_img
spot_img
spot_img

10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना का अवसर, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक; अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2026। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में जिला एवं चार्ज स्तरीय जनगणना अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जनगणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप के उपयोग और डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने की तकनीकी जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया गंभीरता से समझने और कार्य से संबंधित सभी शंकाओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मैदानी कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जनवरी में मिलेगा स्व-गणना का अवसर

उप जनगणना अधिकारी धनराज मरकाम ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और विभिन्न नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नागरिकों को 10 से 24 जनवरी 2027 तक मोबाइल एप के माध्यम से स्व-गणना करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस दौरान निर्धारित प्रारूप के अनुसार परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

मोबाइल एप से स्वयं दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी

स्व-गणना की सुविधा के तहत नागरिक अपने परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए सभी विवरण सही और सावधानीपूर्वक भरना जरूरी होगा।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल एप के संचालन, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों की प्रविष्टि और स्व-गणना की तकनीकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों-कर्मचारियों को समझाई गई तकनीकी प्रक्रिया

प्रशिक्षण में जनगणना के उप संचालक अशोक मिश्रा, जिला नोडल अधिकारी शेष पंडा और मास्टर ट्रेनर विकास रंजन सिन्हा ने जनगणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने, आंकड़ों की डिजिटल प्रविष्टि करने और जनगणना कार्य को सही तरीके से पूरा करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...