spot_img
spot_img

भाजपा मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में पहुंचे चुलेश्वर राठौर, मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

spot_img
spot_img
spot_img

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली के विभिन्न गांवों में आदिशक्ति, जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा एवं घट स्थापना कर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक एवं भाजपा मंडल जवाली के प्रभारी श्री चुलेश्वर राठौर ने जवाली, रंजना, राल, आंछीदादर, डोंगरी, चकाबुड़ा, कसाईपाली एवं अरदा सहित विभिन्न गांवों के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।

विशेष रूप से डोंगरी पहाड़ पर विराजित मां दुर्गा के दरबार में उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि शक्ति, साधना, श्रद्धा और संस्कारों का पावन पर्व है। मां दुर्गा की आराधना हमें धर्म, सदाचार और जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष मोहर सिंह मरकाम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लीला राजवाड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कश्यप, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्विजेश मरकाम,महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती दिव्या चौहान, महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती उर्मिला कश्यप सहित श्री राजेश कंवर एवं पदुम सिंह कंवर चंद्रशेखर महंत उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; शराब और मोटरसाइकिल सहित 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त खरसिया/रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब और बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार

रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी; शराब और मोटरसाइकिल सहित 34 हजार रुपये की संपत्ति जब्त खरसिया/रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी, मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने और मोटे मुनाफे का दिया था झांसा, साइबर थाना पुलिस ने तमनार क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा; मोबाइल...