spot_img
spot_img

Raigarh News: चपले शासकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, 9 युवाओं ने पंजीयन के लिए किया आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

विद्यार्थियों को फॉर्म-6, मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और ECI Net मोबाइल ऐप की दी गई जानकारी, शत-प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प

रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026। जिले में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 9 युवाओं ने मतदाता पंजीयन के लिए आवेदन किया।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 17 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, फॉर्म-6 और ECI Net मोबाइल ऐप के संबंध में जानकारी दी गई।

युवाओं को बताया मताधिकार का महत्व

महाविद्यालय के स्वीप नोडल एवं ईएलसी समन्वयक राजेश कुमार लहरे ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने मतदाता जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं, बूथ लेवल ऑफिसर शैलेश कुमार पांडे ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया समझाई। महाविद्यालय के प्राचार्य गोविंद सिंह राठिया ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों और कर्मचारियों को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं मतदाता पंजीयन

पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in अथवा ECI Net मोबाइल ऐप के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: रायगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और सास-बहू सम्मेलन, 110 लोगों ने उठाया लाभ

टीबी, कुष्ठ, बीपी, शुगर और आंखों की हुई जांच; परिवार नियोजन और 14 वर्ष की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS