spot_img
spot_img

लैलूंगा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन! लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, पुतला दहन से गरमाएगा सियासी माहौल!

spot_img
spot_img
spot_img

गांधी चौक से अग्रसेन चौक तक निकलेगी पदयात्रा, महात्मा गांधी की पूजा-अर्चना के बाद ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र साव के नेतृत्व में होगा विरोध प्रदर्शन!

लैलूंगा। लोकतंत्र की रक्षा और वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने लैलूंगा में आवाज बुलंद करने की तैयारी की है। ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च’ को लेकर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज होने के आसार हैं।

कार्यक्रम के तहत लैलूंगा के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र साव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता गांधी चौक से अग्रसेन चौक तक पदयात्रा निकालेंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी, पुतला दहन से दर्ज होगा विरोध!

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी प्रस्तावित है। पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार और देश के राजनीतिक मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया जाएगा, जिससे लैलूंगा में राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है।

वोट बचाओ–देश बचाओ का संदेश लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस के इस आयोजन को क्षेत्र में संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गांधी चौक से अग्रसेन चौक तक प्रस्तावित पदयात्रा के जरिए पार्टी जनता तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश करेगी।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन लैलूंगा की राजनीति में कितना असर छोड़ता है और कार्यक्रम में कौन-कौन से प्रमुख नेता शामिल होते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के दर्शन कर चुलेश्वर राठौर ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

CHHATTISGARH NEWS

शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां कालरात्रि के दर्शन कर चुलेश्वर राठौर ने लिया आशीर्वाद

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ के 200 विद्यार्थियों ने किया हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण

उच्च शिक्षा और विधि अध्ययन की संभावनाओं को करीब से जाना, करियर के नए विकल्पों को समझने का मिला अवसर रायगढ़, 17 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों...