
कोरबा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि के अष्टम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से लोगों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी परिवारों पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहे तथा हर घर मेंसुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो। साथ ही क्षेत्र एवं जिले में शांति, सद्भाव और निरंतर विकास की कामना की।गोविंद सिंह कंवर ने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए मां महागौरी से सबके कल्याण की कामना की।











