WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

किसानों के हक पर डाका डालने वाला बिचौलिये फ्रॉड राहुल निगानिया पहुँचा सलाखों के पीछे…

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

किसानों के हक पर डाका डालने वाला बिचौलिये फ्रॉड राहुल निगानिया पहुँचा सलाखों के पीछे

तहसील व नोडल अधिकारी सहित मंडी कम्प्यूटर आपरेटर से साठ गांठ कर रची थी साजिश

लैलूंगा – एक तरफ सरकार किसानों को उचित दाम देकर फसलों की खरीदी कर रही वही कुछ बिचौलिये सरकार की मंशुबो पर पानी फेरने में भी पीछे नही है परंतु सरकार इन जैसे बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्यवाही करने से भी नही चूक रही है इसी कड़ी में एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में लैलूंगा ब्लाक की कुछ समितियों में रकबा वृद्धि कर धान की बोगस खरीदी सहित साजिश के तहत धांधली करने वाले रसूखदार विचौलिया राहुल निगानिया की गिरफ्तारी से मामले में शामिल लोगों में हड़कंप मचा दिया है ।

पूरे मामले में राजपुर मंडी लैलूंगा मंडी में राहुल निगानिया ने तहसील कार्यलय नोडल अधिकारी सहित मंडी आपरेटर से मिलीभगत से साठ गांठ कर किसानों को गुमराह कर रकबा में बेतहासा वृद्धि करवा कर लाखों रुपये की फर्जी राशि का आहरण करने के आरोप में लैलूंगा पुलिस ने आज राहुल निगानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने मास्टर माइंड फ्रॉड राहुल निगानिया को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है जांच में कुछ और लोगो के नाम आने की संभावना ब्यक्त की जा रही है अभी दस्तावेजो को खंगालने का काम पुलिस कर रही है जल्द और चौकाने वाले नाम आ सकते है।आपको बता दे कि पूर्व में किसानों से लिए गए बयान में किसानों ने कहा है कि ना तो उन्होंने रकबा वृद्धि के लिए कोई आवेदन कार्यलय को दिया है ना ही मंडी में स्वयं के द्वारा धान बेचा गया हैं और ना ही दूसरे को अपने खाते में धान बेचने की इजाजत दी है धान बिक्री के बाद भुगतान खातों में आने के बाद बिचौलिए राहुल निगानिया ने राशि निकाल ली है लगभग करोङो में राशि हड़पने की बात सामने आ रही है जांच जारी है पुलिस अभी राहुल से पूछताछ करेगी जिसमें कुछ प्रशासनिक अफसरों के नाम के खुलासे हो सकते है ।

क्या कहते है अधिकारी

आज पुलिस ने लैलूंगा के राहुल निगानिया को हिरासत में लिया है राजपुर और लैलूंगा मंडी में बोगस राशि सहित रकबा वृद्धि बढ़ा कर साजिश के तहत राशि हड़पना का मामला है इस पूरे मामले की जांच जारी है दस्तावेजों के आधार पर अभी पुलिस लगी हुई है जल्द ही इसमें और कई नाम सामने आ सकते है

दीपक मिश्रा एसडीओपी धरमजयगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दूध में नींद की दवा, गमछे से गला घोंटा! अंधे कत्ल का खौफनाक खुलासा—पति-पत्नी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देवेन्द्र जायसवाल की विशेष रिपोर्टलोरमी/डिंडौरी। चौकी डिंडौरी पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ग्राम घानाघाट...

CHHATTISGARH NEWS

दूध में नींद की दवा, गमछे से गला घोंटा! अंधे कत्ल का खौफनाक खुलासा—पति-पत्नी ने मिलकर रची हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

देवेन्द्र जायसवाल की विशेष रिपोर्टलोरमी/डिंडौरी। चौकी डिंडौरी पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ग्राम घानाघाट...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...