spot_img
spot_img

Raigarh News: नवरात्रि-दशहरा पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, 5 सेक्टर में बंटा शहर

spot_img
spot_img
spot_img

02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी समेत थाना पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे मोर्चा; यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष टीम तैनात

रायगढ़, 19 अक्टूबर 2026। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायगढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाएगी।

दुर्गा पंडालों, गरबा स्थलों, रामलीला मंचन और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस, होमगार्ड तथा 6वीं बटालियन के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

पांच सेक्टरों में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था

सेक्टर-1: सिटी कोतवाली क्षेत्र

सीएसपी राहुल उईके इस सेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां कोतवाली थाना, महिला थाना, यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। सेवाकुंज, गुजरातीपारा, रामलीला मैदान, हुडको कॉलोनी, बगीचा और नटवर स्कूल मैदान सहित प्रमुख दुर्गा पंडालों एवं गरबा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सेक्टर-2: रामलीला मैदान

रामलीला मंचन और मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी शिखर मरावी को सौंपी गई है। उनके साथ कोतवाली थाना पुलिस की टीम तैनात रहेगी, जो आयोजन स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा पर नजर रखेगी।

सेक्टर-3: कोतरारोड थाना क्षेत्र

इस सेक्टर के प्रभारी डीएसपी उन्नति ठाकुर होंगी। थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य के नेतृत्व में कोतरारोड पुलिस और होमगार्ड के जवान खैरपुर, किरोड़ीमलनगर तथा भगवानपुर क्षेत्र के दुर्गा पंडालों और गरबा आयोजनों में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सेक्टर-4: चक्रधरनगर थाना क्षेत्र

डीएसपी सुशांतो बनर्जी और थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा इस सेक्टर की व्यवस्था संभालेंगे। सुरक्षा के लिए चक्रधरनगर थाना पुलिस के साथ 6वीं बटालियन और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।

सेक्टर-5: जूटमिल थाना क्षेत्र

इस सेक्टर का प्रभार डीएसपी रोहित शुक्ला को दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में जूटमिल थाना पुलिस और 6वीं बटालियन के जवान दुर्गा पंडालों, गरबा आयोजनों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष टीम

नवरात्रि और दशहरा के दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल और डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस तथा रिजर्व पुलिस लाइन के जवान तैनात रहेंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली अनावश्यक परेशानियों से बचाना है।

रायगढ़ पुलिस की नागरिकों से अपील

रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों और आयोजन समितियों से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील की है। आयोजनकर्ताओं से सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

पुलिस ने कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों से चारपहिया वाहनों का उपयोग करने से बचने और संभव हो तो पैदल आने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरे हों शहर के विकास कार्य – ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश रायगढ़, 19...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh News: गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरे हों शहर के विकास कार्य – ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश रायगढ़, 19...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूरे हों शहर के विकास कार्य – ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तेजी लाने के निर्देश रायगढ़, 19...