बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत सहित अन्य के ऊपर 452,307,34, का मामला दर्ज , प्रशासनिक अधिकारी के बर्ताव से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश ,विधायक थाने में डटे …

बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत सहित अन्य के ऊपर 452,307,34, का मामला दर्ज , प्रशासनिक अधिकारी के बर्ताव से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश ,विधायक थाने में डटे …

चंद्र शेखर जायसवाल

विधायक प्रकाश नायक ने कहा तहसीलदार नहीं गुंडा है वह तहसीलदार का आपराधिक कृत्य अक्षम्य है, तत्काल बर्खास्त की मांग , एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग, आसपास के थानों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद….

रायगढ़ बरमकेला तहसीलदार के द्वारा कांग्रेसी नेता लीलाम्बर नायक के साथ किए गये मारपीट मामले में पुलिस ने तहसीलदार व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं अभी भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता बरमकेला थाने का घेराव कर रखा हैं, उनकी मांग है कि बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत व अन्य दोषियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक भी थाने में मौजूद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी सारंगढ़ माहेश्वर नाग सहित आसपास के थानों के थानेदार भी पुलिस अमला के साथ वहां मौजूद हैं अभी स्थिति नियंत्रण में है। तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत अभी बरमकेला थाना के अंदर ही बैठे हुए हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद , क्या है पूरा मामला इनपुट ….प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित कांग्रेसी नेता लीलाम्बर नायक जो एक किसान हैं पीड़ित किसी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की नकल निकालने गए थे लगभग 2.30 बजे दोपहर को तो वहां रशीद काटने वाले सम्बंधित कर्मचारी द्वारा इनकार किया गया था उसके बाद पीड़ित ने उन्हें कहा कि इसकी शिकायत हम कलेक्टर मैडम से करेगें उसके बाद पीड़ित तहसील कार्यालय से अपने दूकान सुरेंद्र कंप्यूटर पहुंच गए उसके कुछ देर बाद तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत के साथ लगभग दो तीन और आदमी आए और उन्होंने उक्त पीड़ित लीलांबर नायक की दूकान के अंदर जाकर खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट करना शुरू किए जिसमे एक व्यक्ती द्वारा जो अपने हाथ में चूड़ा पहना हुआ था उनके मारने से पीड़ित के गले के आस पास लंबा जख्म पड़ा है ! मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे और तहसीलदार की इस हरकत को लेकर बरमकेला थाना का घेराव कर दिया। करीब घंटे भर घेराव के बाद कांग्रेसियों ने बरमकेला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों से डर के मारे बरमकेला तहसीलदार लोगों से बचने के लिए खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था!

इस मामले में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि एक शासकीय सेवक के नाते जिस प्रकार का तहसीलदार ने आपराधिक कृत्य किया है वह अक्षम्य है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ये तहसीलदार पद पर रहने लायक नहीं है उसे राज्य शासन तत्काल बर्खास्त करें। अगर तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत को लीलाम्बर नायक से कोई शिकायत थी तो वैधानिक कोई कार्रवाई करनी थी अगर उसने कोई गलती की होगी तो। यह पहली घटना है कि कोई शासकीय सेवक एक जिम्मेदार अधिकारी राड लेकर गुंडों की तरह किसी दुकान में घूसकर जनप्रतिनिधि पर हमला किया है। जिससे पूरे गांव में आक्रोश है।

बहरहाल घटना दिनांक की देर रात खबर लिखे जाने तक इस मामले में बरमकेला थाने में तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत एवं अन्य के विरुद्ध धारा 452,307,34 दर्ज कर लिया गया है तथा सिद्धार्थ अनंत भी थाने में ही बैठे हुए हैं, कांग्रेसियों में भारी आक्रोश बना हुआ है और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहीत सभी राजनैतिक दलों के सदस्य मौजूद हैं! मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी सारंगढ़ माहेश्वर नाग सहित आसपास के थानों के थानेदार भी पुलिस अमला के साथ वहां मौजूद हैं अभी स्थिति नियंत्रण में है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...