छत्तीसगढ़ पूरे प्रदेश में आज मनाया जाएगा गौरव दिवस

चंद्रशेखर जायसवाल


छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज शनिवार 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस इसके तहत पूर्वान्ह 11:00 बजे सभी गोठानो मैं किसानों के साथ गोठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगणों तथा वन क्षेत्रों मे भी तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों एवं वनोपज प्रबंधक समिति के कार्यालय स्थलों में आयोजन किया जाएगा और ग्रामीणों को किसानों एवं मजदूरों हेतु संचालित राज्य शासन की योजनाओं और राज्य शासन के 4 वर्षों की उपलब्धियां की जानकारियां दी जाएगी इसी क्रम में प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को शासन की कृषि संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे ब्याज मुक्त ऋण योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।जिसकी तैयारियां को लेकर जनपद पंचायत लैलूँगा के सभी पंचायत में मुनादी करा के प्रचार प्रसार किया जा रहा है।








