











जशपुर जिले से बड़ी खबर!
पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़
20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक पत्थलगांव क्षेत्र के बनगांव में खेल और संस्कृति का जबरदस्त संगम देखने को मिला। चार दिनों तक आयोजित भव्य कर्मा नृत्य एवं कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, फुर्ती और शानदार खेल कौशल से मैदान में रोमांच पैदा कर दिया।
इस आयोजन में लैलूंगा के पार्षद प्रतिनिधि शिवशंकर पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कबड्डी के मैदान में बहामा की टीम का जलवा!
प्रतियोगिता में लैलूंगा क्षेत्र के बहामा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ₹25,001 नगद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे स्थान पर बिसिंघा की टीम रही, जिसने ₹17,001 और शील्ड अपने नाम की। तीसरे स्थान पर झरियापाली, घरघोड़ा की टीम रही, जिसे ₹10,001 और शील्ड प्रदान की गई। वहीं चौथे स्थान पर बनगांव, जशपुर की टीम ने जगह बनाई और ₹5,001 के साथ शील्ड हासिल की।
कर्मा नृत्य प्रतियोगिता में भी छाईं टीमें!
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डुमरिया की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर ₹10,000 जीते। नमकखार की टीम दूसरे स्थान पर रही और ₹7,000 का पुरस्कार हासिल किया। बुलडेगा की टीम तीसरे स्थान पर रही, जिसे ₹3,000 देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों और कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
बहामा की जीत ने बढ़ाया लैलूंगा का मान, बनगांव का आयोजन बना आकर्षण का केंद्र!
खेल, संस्कृति और प्रतिभा की इस शानदार खबर के साथ फिलहाल इतना ही।
देखते रहिए ताजा खबर — हर बड़ी खबर सबसे पहले!











