spot_img
spot_img

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: एक दिन में 15 फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में कार्रवाई, चक्रधरनगर से सबसे ज्यादा 5 वारंटी पकड़े गए

रायगढ़। जिले में लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 24 अक्टूबर को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 15 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

चक्रधरनगर से 5, खरसिया से 3 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत थाना चक्रधरनगर की टीम ने 5, खरसिया पुलिस ने 3 और पूंजीपथरा पुलिस ने 2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। वहीं, कापू, कोतरारोड, धरमजयगढ़, पुसौर थाना और खरसिया चौकी की टीमों ने एक-एक वारंटी को पकड़ा।

स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) पुष्पेंद्र बघेल और सभी राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

चरणबद्ध रणनीति से तलाश

पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चरणबद्ध रणनीति अपनाई है। पहले संबंधित थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की तलाश की जा रही है। इसके बाद जिले के अन्य थाना क्षेत्रों, राज्य के दूसरे इलाकों और फिर राज्य के बाहर फरार वारंटियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।

थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार वारंटियों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मृत और जेल में निरुद्ध वारंटियों के मामलों में नियमानुसार तामिली की प्रक्रिया भी अपनाई गई है।

गिरफ्तार किए गए 15 स्थायी वारंटी

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, अभियान में गिरफ्तार किए गए वारंटियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. विकास यादव (24 वर्ष) — निवासी सिविल लाइन पुरानी बस्ती, खरसिया।
  2. 17 वर्षीय बालक — निवासी तुर्रापारा, थाना धरमजयगढ़।
  3. बिमला देवी महंत — निवासी शंकरपाली, थाना पुसौर।
  4. सुरेश कुमार पटेल — निवासी बरपाली, थाना कोतरारोड।
  5. लोकनाथ उर्फ विक्की तिवारी (23 वर्ष) — निवासी लोधिया, थाना खरसिया।
  6. अशोक राठिया उर्फ ननकी (36 वर्ष) — निवासी कुनकुनी, थाना खरसिया।
  7. अनिल नट (30 वर्ष) — निवासी टिगतपुर।
  8. जनक राम खुटे (32 वर्ष) — निवासी छुहीपाली, थाना चक्रधरनगर।
  9. सुरेश दास (36 वर्ष) — निवासी मिठ्ठुमुड़ा, राजीव गांधी नगर, थाना जूटमिल।
  10. किरण साहू (25 वर्ष) — निवासी पंजरी प्लांट, थाना चक्रधरनगर।
  11. राजा सोनी (23 वर्ष) — निवासी राजीव नगर कोतरारोड, थाना सिटी कोतवाली।
  12. बलदेव दास महंत (22 वर्ष) — निवासी III कॉलोनी, अंबेडकर आवास, थाना चक्रधरनगर।
  13. बंधन राम मांझी (21 वर्ष) — निवासी चैनपुर सेमरटिकरा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा।
  14. गोविन्दा दिवाकर (23 वर्ष) — निवासी सिंघल प्लांट कॉलोनी, थाना पूंजीपथरा।
  15. छोटेलाल यादव उर्फ भड्डू (22 वर्ष) — निवासी लाखा, थाना सिटी कोतवाली।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में विशेष टीमें जिले के साथ अन्य क्षेत्रों में भी वारंटियों की तलाश करेंगी।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न: रजकम्मा में मंडल अध्यक्षों की समीक्षा, ब्लॉक अध्यक्ष पैकरा ने दिए आवश्यक निर्देश, 15 दिन में काम का रोडमैप...

पाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा ग्राम पंचायत रजकम्मा में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में...

CHHATTISGARH NEWS

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न: रजकम्मा में मंडल अध्यक्षों की समीक्षा, ब्लॉक अध्यक्ष पैकरा ने दिए आवश्यक निर्देश, 15 दिन में काम का रोडमैप...

पाली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा ग्राम पंचायत रजकम्मा में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा के नेतृत्व में...

RAIGARH NEWS

🔥 शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, ₹4.50 लाख लेने का भी आरोप—घरघोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨 स्नैपचैट से शुरू हुई प्रेम...

अभियान संवेदना” के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तारस्नैपचैट के जरिए हुई थी...