spot_img
spot_img

धान खरीदी की तैयारियां तेज, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिलेगी राहत

spot_img
spot_img
spot_img

40 एकड़ में खेती करने वाले जुर्डा के किसान भगतराम पटेल धान बेचने को लेकर उत्साहित, एग्रीस्टैक पंजीयन पर जोर

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ किसानों का पंजीयन, ऑनलाइन टोकन और उपज विक्रय की प्रक्रिया आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, अपनी मेहनत की फसल बेचने के लिए किसान भी तैयारियों में जुट गए हैं।

धान खरीदी प्रक्रिया में किसानों का पंजीयन महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए एग्रीस्टैक में पंजीयन सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि खरीदी शुरू होने के बाद किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

40 एकड़ में खेती कर रहे किसान भगतराम पटेल

रायगढ़ विकासखंड के ग्राम जुर्डा निवासी किसान भगतराम पटेल खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वे लगभग 40 एकड़ में खेती करते हैं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रीस्टैक में पंजीयन से लेकर अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में उन्हें प्रशासन से सहयोग मिल रहा है।

भगतराम पटेल के अनुसार, शासन द्वारा ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराने से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई है। घर बैठे टोकन मिलने से किसानों को उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलती है। इससे समय की बचत होती है और किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी उपज बेचने की योजना बना सकते हैं।

खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर

जिले में प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त करने और किसानों की सुविधा का ध्यान रखने की तैयारी की जा रही है। पंजीयन से लेकर टोकन प्राप्त करने और धान विक्रय तक की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां की जा रही हैं। रायगढ़ जिले में भी किसानों को समय पर आवश्यक पंजीयन और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि खरीदी शुरू होने पर वे बिना परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर सकें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वन विकास निगम के अधिकारी की रेंजर पद पर नियुक्ति का विरोध, फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन ने सौंपा पत्र

बस्तर के करपावंड परिक्षेत्र में पदस्थापना पर उठाए सवाल, वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव से पुनर्विचार की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रतिनियुक्ति...

CHHATTISGARH NEWS

वन विकास निगम के अधिकारी की रेंजर पद पर नियुक्ति का विरोध, फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन ने सौंपा पत्र

बस्तर के करपावंड परिक्षेत्र में पदस्थापना पर उठाए सवाल, वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव से पुनर्विचार की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रतिनियुक्ति...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के...