spot_img
spot_img

मानसिक स्वास्थ्य के लिए मददगार बनी ‘टेली मानस’ सेवा, एक कॉल पर मिलेगा निःशुल्क परामर्श

spot_img
spot_img
spot_img

24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है सुविधा, टोल-फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर कर सकते हैं संपर्क

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए भारत सरकार की ‘टेली मानस’ सेवा एक महत्वपूर्ण सहारा बन रही है। इस सेवा के माध्यम से लोग घर बैठे टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है।

भारत सरकार की पहल ‘टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स’ (टेली मानस) का उद्देश्य लोगों तक सुलभ मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कई बार सामाजिक झिझक, लोक-लाज या जानकारी के अभाव में लोग अपनी मानसिक परेशानियों को साझा नहीं कर पाते और समय पर मदद लेने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में टेली मानस सेवा उन्हें गोपनीय तरीके से विशेषज्ञों से सलाह लेने का अवसर प्रदान करती है।

तनाव से लेकर नशे की लत तक में मिल सकता है मार्गदर्शन

टेली मानस सेवा के माध्यम से अत्यधिक तनाव, घबराहट, बेचैनी, लंबे समय तक उदासी, अवसाद के लक्षण, नींद संबंधी परेशानियों, पढ़ाई के दबाव और पारिवारिक समस्याओं को लेकर परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए भी विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

इस सेवा का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरत के समय उचित सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी झिझक के अपनी परेशानियों पर बात कर सकें।

इन टोल-फ्री नंबरों पर करें संपर्क

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता एवं परामर्श के लिए नागरिक 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर सकते हैं। यह सेवा निःशुल्क है और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है। सेवा के माध्यम से सहायता लेने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। यदि कोई व्यक्ति लगातार तनाव, उदासी या व्यवहार में बदलाव जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, तो उसे समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करें।

मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। अपनी परेशानियों पर खुलकर बात करना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेना बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। टेली मानस सेवा इस दिशा में लोगों के लिए सुलभ और उपयोगी माध्यम बन सकती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...

RAIGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...