spot_img
spot_img

लैलूँगा में नाना भाऊ पटोले की हुंकार! ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को बूथ-बूथ तक पहुंचाने का आह्वान

spot_img
spot_img
spot_img


वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत लैलूंगा पहुंचे
नाना भाऊ पटोले ने बूथ स्तर पर अभियान को मजबूत करने और वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का दिया आह्वान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


लैलूंगा। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत आज अभियान के प्रभारी, महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का लैलूंगा में संक्षिप्त आगमन हुआ। प्रभारी श्री पटोले ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, बूथ लेवल एजेंटों (BLA) एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक लेकर अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में श्री नाना भाऊ पटोले ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार से जुड़ा एक गंभीर सवाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस मुद्दे को पूरी गंभीरता के साथ जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक बूथ पर अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और बूथ-बूथ तक पहुंचकर जनता को जागरूक करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करने, जनसंवाद करने तथा अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार एवं पूर्व विधायक श्री हृदय राम राठिया सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को संगठन के प्रत्येक स्तर तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के  जिला महामंत्री ठंडा राम बेहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोमती सिंह, जिला आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, जनपद सदस्य  रामप्यारी सिदार, मंडल अध्यक्ष शंकर यादव, गुणनिधि भोई, जूगलाल भगत, ललित राठिया, दीनबंधु पटेल, धर्मेंद्र बेहरा, सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, आलोक गोयल, पार्षद  आदित्य बाजपेयी, चंद्रदीप मित्तल, प्रेम गुप्ता,हीरालाल राठिया सह मीडिया प्रभारी,सीताराम यादव, युवा नेता अपरांश सिन्हा, वसीम अहमद, आकृत सारथी, शुभम गुप्ता, सम्राट महंत, विकी वैष्णव, भरत सिंह, हरीश पैंकरा, प्रकाश शर्मा, nsui अध्यक्ष रोशन साहू, शिव शंकर पैंकरा, शानू खान, जगदीश सिदार, कर्म सिंह अगरिया, राकेश महंत, गुरुदेव राठिया,  बुधराम मुंडा आदि के साथ दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ एजेंट एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वन विकास निगम के अधिकारी की रेंजर पद पर नियुक्ति का विरोध, फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन ने सौंपा पत्र

बस्तर के करपावंड परिक्षेत्र में पदस्थापना पर उठाए सवाल, वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव से पुनर्विचार की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रतिनियुक्ति...

CHHATTISGARH NEWS

वन विकास निगम के अधिकारी की रेंजर पद पर नियुक्ति का विरोध, फॉरेस्ट रेंजर एसोसिएशन ने सौंपा पत्र

बस्तर के करपावंड परिक्षेत्र में पदस्थापना पर उठाए सवाल, वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव से पुनर्विचार की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रतिनियुक्ति...

RAIGARH NEWS

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, छात्रा तानिया को मिला लाभ

450 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध, छात्रवृत्ति के लिए घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़...