spot_img
spot_img

रायगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गूंजा ‘रन फॉर यूनिटी’ का संदेश, 22 स्थानों पर हुआ एकता परेड का लाइव प्रसारण

spot_img
spot_img
spot_img

एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले– कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है भारत, राष्ट्रीय एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत

रायगढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस ने जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित कर एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन उर्दना में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। वहीं, गुजरात के एकतानगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड का जिले के 22 स्थानों पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

पुलिस लाइन उर्दना में जवानों ने लगाई एकता दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सुबह उर्दना स्थित पुलिस लाइन में रक्षित केंद्र और छठवीं वाहिनी के जवानों ने संयुक्त रूप से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। इसमें जिला पुलिस और सशस्त्र वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

जिले के 22 स्थानों पर एकता परेड का सीधा प्रसारण

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 22 स्थानों पर गुजरात के एकतानगर से आयोजित राष्ट्रीय एकता परेड की लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई। मुख्य चौक-चौराहों, सामुदायिक भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा।

पुलिस कार्यालय रायगढ़ में भी आम नागरिकों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां एसएसपी शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, निरीक्षक सुखनंदन पटेल सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक, हमारी राष्ट्रीय पहचान एक’

मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। एकतानगर से प्रसारित एकता परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम देश की विविधता में एकता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सामूहिक भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष बनाया।

उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका महत्वपूर्ण है। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है।

एसएसपी ने कहा, “यह एकता परेड पूरे देश को संदेश देती है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। हमारी भाषाएं अलग हो सकती हैं, वेशभूषा और संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रीय पहचान एक है।” उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाने के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

तहसीलों के थाना क्षेत्रों में भी हुए आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न तहसीलों के थाना क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रमुख चौक-चौराहों, सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों को एकता परेड का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इन आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

रायगढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और देश की एकता-अखंडता की रक्षा को प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व बनाने का संदेश दिया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग टीम के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो का आयोजन किया। आसमान में...

CHHATTISGARH NEWS

CG Air Show 2026 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आसमान में दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सारंग टीम के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में भारतीय वायुसेना ने भव्य एयर शो का आयोजन किया। आसमान में...

RAIGARH NEWS

26 से 30 अक्टूबर तक रकसापाली, तिलगा और घरघोड़ा में छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए प्रकरण

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा...