spot_img
spot_img

SECL Bishrampur Coal Mine Theft : हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने भूमिगत खदान में बोला धावा, ऑपरेटर को बनाया बंधक; लाखों की केबल चोरी

spot_img
spot_img
spot_img

सूरजपुर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की केबल चोरी कर ली। शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात के दौरान आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर को बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

20 से 25 नकाबपोश बदमाशों ने पंखा घर में की घुसपैठ

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे 20 से 25 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश बदमाश बलरामपुर 10/12 भूमिगत खदान के पंखा घर में घुस आए। वहां ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर को आरोपियों ने अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

इसके बाद बदमाशों ने पंखा घर में लगी लाखों रुपये मूल्य की केबल काटी और उसे लेकर मौके से फरार हो गए।

बिजली और पंखा व्यवस्था घंटों रही प्रभावित

केबल चोरी की घटना का असर खदान के संचालन पर भी पड़ा। केबल काटे जाने के कारण बिजली आपूर्ति और पंखा व्यवस्था घंटों तक ठप रही। भूमिगत खदान में वेंटिलेशन के लिए पंखों की व्यवस्था बेहद जरूरी होती है। ऐसे में बिजली और पंखा व्यवस्था बाधित होने से खदान के संचालन और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई।

50 से अधिक जवानों की तैनाती के बावजूद वारदात

हैरानी की बात यह है कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की इस खदान की सुरक्षा में त्रिपुरा राइफल के 50 से अधिक जवान तैनात बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद 20 से 25 हथियारबंद बदमाशों का खदान परिसर में घुसकर ऑपरेटर को बंधक बनाना और लाखों की केबल चोरी कर फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

INDIA Bloc Rally : SIR के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली, 20 से अधिक पार्टियों के जुटने का...

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक रविवार को रामलीला मैदान में रैली कर...

CHHATTISGARH NEWS

INDIA Bloc Rally : SIR के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली, 20 से अधिक पार्टियों के जुटने का...

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में विपक्षी दलों का INDIA ब्लॉक रविवार को रामलीला मैदान में रैली कर...

RAIGARH NEWS

26 से 30 अक्टूबर तक रकसापाली, तिलगा और घरघोड़ा में छापेमारी, आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए प्रकरण

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा...