गमेकेला पंचायत में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार, कार्यवाही के लिए CEO को फुर्सत नहीं …

spot_img

गमेकेला पंचायत में लाखों रूपये का भ्रष्टाचार, कार्यवाही के लिए CEO को फुर्सत नहीं !

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूंगा /रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत गमेकेला के सरपंच सत्यवती पैंकरा एवं सचिव संतोषी पैंकरा के द्वारा किया गया भारी भ्रष्टाचार । जहाँ सभी निर्माण कार्यों को कागजों में करने का सिलसिला बदस्तूर चल रही है । वहीं आपको बता दें की हैण्डपम्प मरम्मत शासकीय भवनों की रंगाई पुताई, रनिंग वाटर तथा सभी शासकीय भवनों की रंगाई पोताई तथा गमेकेला के सभी गली एवं मोहल्ला में स्ट्रीट लाईट लगाने के नाम पर लाखों रूपये आहरण कर हजम करने का मामला उजागर हुआ है । जनपद पंचायत लैलूंगा के ग्राम पंचायत गमेकेला के सरपंच तथा सचिव के द्वारा भारी मात्रा में शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया है । वहीं हम आपको बता दें की ग्राम पंचायत गमेकेला के पंचायत भवन सहित सामुदायिक भवन में कहीं पर भी रनिंग वाटर के नाम पर एक बूंद पानी नहीं है । जबकी सरपंच – सचिव के द्वारा रंनिग वाटर लगाने के नाम पर लगभग दस लाख रूपये की राशि को आहरण कर गटक कर लिया गया है । इस ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार बहुत सारे मामले हैं । किन्तु जनपद पंचायत लैलूंगा के कर्मचारी व अधिकारियों के पास कार्यवाही करने के लिए समय कम है, इसलिए भ्रष्टाचार में दिनों दिन इज़ाफा होना लाजिमी है । धन्य हैं रायगढ़ जिले के जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी जिन्हें जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार की खबर स्थानीय अखबारों में सुर्खियाँ बनने के बावजूद नजर अंदाज किया जाना समझ से परे है ।

वर्सन : क्या कहते हैं अधिकारी :-
इस संबन्ध में प्रतिक्रिया जानने के लिए लैलूंगा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विरेन्द्र राय को फोन के माध्यम से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि मैं अभी अपने रायगढ़ स्थित निवास पर हूँ । इस विषय पर अभी मैं कुछ नहीं बता सकता ।

“विरेन्द्र राय”
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत लैलूंगा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...