spot_img
spot_img

रेलवे मालगोदाम श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बीपी-शुगर सहित टीबी और कुष्ठ रोग की हुई जांच

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 5 नवंबर 2026। रेलवे मालगोदामों में कार्यरत श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को रायगढ़ के पक्की खोली स्थित सिंधी भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न जांचों की सुविधा दी गई।

बीपी, शुगर और अन्य बीमारियों की हुई जांच

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने श्रमिकों की जांच की। इस दौरान रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), टीबी और कुष्ठ रोग की जांच की गई। इसके अलावा नेत्र परीक्षण और आयुष्मान कार्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, बीमारियों से बचाव और आवश्यक उपचार के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

रायगढ़ और बाराद्वार के श्रमिकों को मिलेगा लाभ

भारतीय रेलवे मालगोदाम श्रमिक संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के नेतृत्व में आयोजित इस पहल का उद्देश्य मालगोदामों में काम करने वाले श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के निर्देशानुसार रेलवे प्रशासन के सहयोग से रायगढ़ और बाराद्वार मालगोदाम में कार्यरत श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी समेत 10 लोगों पर गंभीर आरोप

खरसिया में महिला पत्रकार से मारपीट का मामला, माता-पिता के साथ भी मारपीट का आरोप; बच्चों के सामने हुई घटना, CCTV फुटेज होने का...

CHHATTISGARH NEWS

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी समेत 10 लोगों पर गंभीर आरोप

खरसिया में महिला पत्रकार से मारपीट का मामला, माता-पिता के साथ भी मारपीट का आरोप; बच्चों के सामने हुई घटना, CCTV फुटेज होने का...

RAIGARH NEWS

PM Awas Yojana से हीरामती का पक्का घर बनाने का सपना हुआ पूरा, नए आशियाने में मनाएंगी दीपावली

रायगढ़, 5 नवंबर 2026। इस बार दीपावली ग्राम ननसिया की हीरामती और उनके परिवार के लिए खास होने वाली है। वर्षों तक कच्चे मकान...