spot_img
spot_img

चरित्र शंका में पत्नी की टांगी और डंडे से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के रनपुर गांव की घटना, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी, डंडा और बोलेरो वाहन किया जब्त

जशपुर, 10 नवंबर 2026। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनपुर में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पहली पत्नी इन्द्रमुनी के साथ टांगी के पासा और डंडे से मारपीट की थी। घटना में इस्तेमाल टांगी, डंडा और बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोलो राम (43 वर्ष), निवासी ग्राम रनपुर के रूप में हुई है। वह ग्राम लरंगा के बालक छात्रावास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षक के पद पर कार्यरत है।

दूसरी महिला को पत्नी बनाकर रखने के बाद पहली पत्नी से करता था विवाद

पुलिस के मुताबिक, मृतिका के बेटे रोशन कुमार (20 वर्ष) ने 8 नवंबर को बगीचा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके पिता कोलो राम ने करीब एक साल पहले एक अन्य महिला को पत्नी के रूप में रख लिया था। इसके बाद वह दूसरी महिला के साथ पंडरापाठ क्षेत्र में रहने लगा था। जब भी आरोपी गांव रनपुर आता था, तब अपनी पहली पत्नी इन्द्रमुनी के चरित्र पर संदेह जताते हुए उससे विवाद और मारपीट करता था।

घर में घुसकर टांगी के पासा से किया हमला

प्रार्थी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे आरोपी कोलो राम रनपुर स्थित घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गया। इसके बाद पत्नी के कमरे में जाकर चरित्र शंका को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए उसने घर में रखे टांगी के पासा से इन्द्रमुनी की पीठ पर दो बार वार किया।

इसके बाद आरोपी पत्नी को घर से बाहर खींचकर ले गया और पड़ोसियों के घर के सामने डंडे से मारपीट करने लगा। प्रार्थी और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। किसी तरह इन्द्रमुनी को आरोपी से छुड़ाया गया, जिसके बाद कोलो राम पंडरापाठ चला गया।

उपचार के बहाने बोलेरो से ले गया, सुबह वाहन में मिला शव

मारपीट के बाद इन्द्रमुनी की पीठ और हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें दिखाई दे रही थीं। इसके बाद बेटे और उसके छोटे भाई ने मां को उठाकर रंगपुर स्थित अपने घर पहुंचाया और सुला दिया। कुछ देर बाद आरोपी कोलो राम पत्नी का उपचार कराने की बात कहकर उसे बोलेरो वाहन से अपने साथ ले गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात करीब 4 बजे रनपुर स्थित घर लौटा। अगले दिन 8 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे बेटे ने घर के पास खड़ी बोलेरो का दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी मां बीच वाली सीट पर मृत अवस्था में पड़ी थी। इस दौरान आरोपी पिता आसपास मौजूद नहीं था।

हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल

बेटे की रिपोर्ट पर बगीचा थाने में अपराध क्रमांक 295/2028 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी पति कोलो राम को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी, डंडा और बोलेरो वाहन जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी में बगीचा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मिंज और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

CHHATTISGARH NEWS

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

RAIGARH NEWS

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...