spot_img
spot_img

मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर भावुक हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला आशीर्वाद

spot_img
spot_img
spot_img

राज्य स्थापना दिवस पर भेजे गए पत्र में महिला समिति की अध्यक्ष के रूप में सामाजिक योगदान की सराहना, महतारी वंदन योजना का भी किया उल्लेख

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भेजी गई आत्मीय शुभकामना पाती रायगढ़ की दुर्गा यादव और उनके परिवार के लिए खास बन गई है। मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत पत्र पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। दुर्गा यादव ने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

सामाजिक जिम्मेदारी निभाने पर मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में दुर्गा यादव को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने घरेलू जिम्मेदारियों के साथ आरोग्य महिला समिति की अध्यक्ष के रूप में सामाजिक दायित्व निभाने के लिए दुर्गा यादव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में देखकर उन्हें हमेशा प्रसन्नता होती है।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में महिला भागीदारी को बताया अहम

मुख्यमंत्री ने महिला भागीदारी को विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से दुर्गा यादव को मिल रही आर्थिक सहायता पर भी प्रसन्नता व्यक्त की और परिवार के बेहतर भविष्य की कामना की।

पति की मेहनत और बच्चों की पढ़ाई का भी किया जिक्र

पत्र में मुख्यमंत्री ने दुर्गा यादव के पति राजू के परिश्रम का उल्लेख किया। साथ ही बड़े बेटे देव कुमार के बीए प्रथम वर्ष और छोटे बेटे यश कुमार के कक्षा दसवीं में अध्ययन करने पर खुशी जताई। उन्होंने दोनों बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

आत्मीय शुभकामना पाकर परिवार ने जताया आभार

दुर्गा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस अपनत्व के साथ उनके परिवार, सामाजिक जिम्मेदारियों और बच्चों की पढ़ाई का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं दी हैं, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। दुर्गा यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

CHHATTISGARH NEWS

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...

RAIGARH NEWS

युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 नवंबर तक मिलेगा मौका

रायगढ़, 10 नवंबर 2026। युवा रत्न सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को राहत मिली है। योजना...