साहू परिवार ने किया अनूठी पहल ,लड़की देखने गए कर आए सगाई

साहू परिवार ने किया अनूठी पहल ,लड़की देखने गए कर आए सगाई

रिपोर्ट:-अशोक अग्रवाल

सामाजिक पदाधिकारियों का प्रयास आया काम

कम खर्च से अपने संस्कारों को संपन्न कराए _ धनराज साहू

, साहू समाज के दो परिवारों ने अपने परिवार और परिवार के सामाजिक पदाधिकारियों की सलाह पर लड़की देखने ग्राम जीवरा सिरसा पहुंचे पर सगाई कर लड़की को अपने परिवार का बहु बना वापस गोडेला गए ।
ग्राम गोड़ेला (बालोद ) के साहू परिवार से स्वर्गीय श्री भारत साहू के प्रपौत्र व स्वर्गीय श्री राजकुमार के सुपुत्र हेमशंकर साहू के लिए हेमशंकर के स्वजन बड़े पापा तेजराम साहू काचंदूर ,विजय साहू ,अरुण साहू टंकी मरोदा , चाचा धनराज साहू रानीतराई , फूफा अनिल साहू मैत्री कुंज रिसाली सहित मामा पक्ष सहित 10 लोग ग्राम करंजा भिलाई श्री तुका राम साहू की सुपौत्री व श्री नरेश साहू की सुपुत्री के देखने के लिए पहुंचे थे जहां लड़की पक्ष के लोगो ने स्नेह पूर्वक ससम्मान से अपनी लड़की को लड़का पक्ष के सामने लाए और लड़का पक्ष को लड़की पसंद आगया और उन्होंने लड़का हेमशंकर की सहमति से अपनी बहु बनाने का निर्णय लिया। दोनो परिवार साथ बैठ सहमति बनने पर पंचांग मिलान कर संबंधी बनने का निर्णय लिए ।
लेकिन वही पर समाज को अनुकरणीय संदेश देते हुए जितने भी स्नेहीजन उपस्थित हुए थे की उपस्थिति में ही उसी समय सगाई का रस्म भी सादे समारोह में करने का निर्णय लड़के के चाचा तहसील साहू संघ पाटन के न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू और तहसील साहू संघ रिसाली के पूर्व अध्यक्ष अनिल साहू के समझाइस व मार्गदर्शन से साक्षी के लिए ग्राम पुरोहित शिव कुमार दुबे जी की गायत्री मंत्र के साथ माता तुलसी _ सलीकग्राम की पूजा अर्चना करा सगाई सम्पन्न किए और दोनो परिवार समाज को मितव्ययता सहित अनेकों संदेश के साथ एक दूसरे परिवार रिश्तेदारी में बंध गए ।
तहसील साहू समाज पाटन न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू व रिसाली साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल साहू ने कहा की आज हम सब अपने भतीजे के लिए लड़की देखने ही यहां पहुंचे थे दोनो परिवार को रिश्ता पसंद आ गया जहां सगाई व शादी का भी बात होने लगा दोनो परिवार सामान्य मध्यम परिवार से है कम खर्च से अपने विवाह संस्कार को संपन्न कराने विचार कर रहे थे जिसमे हम लोगो ने सलाह दिया की शादी को सामाजिक आदर्श विवाह में संपन्न किया जा सकता जिसके लिए अभी समय भी है लेकिन आज आप दोनो परिवारों के उपस्थिति में बिना अधिक खर्च किए सगाई की रस्म को किया जा सकता है जो राजी हो गए और एक सामान्य खर्च एक नारियल अगरबत्ती से माता तुलसी रानी जी की आरती कर माता को साक्षी मान सगाई सम्पन्न किए जो समाज के लिए एक संदेश है हम दोनो परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते है । कम खर्च से अपने सगाई विवाह सहित अन्य संस्कारों को संपन्न कराए ।
साक्षी के लिए उपस्थित ग्राम पुरोहित शिव कुमार दुबे जी ने कहा की आज मेरी आयु 72 है पर आज जैसे पुनीत कार्य मेरे हाथो संपन्न नही हुआ था आज मै भी धन्य हो गया इस साहू परिवार के अनूठे कार्य से , समाज में आज दिखावा अधिक है हम सामान्य तौर पर भी दोनो परिवारों की कम उपस्थिति ,बिना ताम झाम के भी अपने संस्कारों को संपन्न करा सकते है ।
इस पल के साक्षी लड़का पक्ष से अनिल साहू ,धनराज साहू ,तेज राम साहू , विजय साहू ,अरुण साहू ,विनोद साहू ,मलखम साहू ,प्रेम साहू ,घनश्याम साहू ,नीलेश साहू , और लड़की पक्ष से नरेश साहू ,तुका राम साहू ,श्रीमती नितेश्वरी साहू ,श्रीमति अहिल्या साहू ,श्रीमति अनिता साहू , कमलेश साहू ,नितेश साहू ,दुष्यंत साहू सागर साहू ,पियांश साहू हर्षल साहू बने ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...