
कोरबा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व भाई दूज के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम, समर्पण और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि भाई दूज का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। सभी परिवारों में प्रेम, सौहार्द और खुशियों का वातावरण बना रहे।











