जनसभा द्वारा दुर्ग विधानसभा में कांग्रेस की कारगुजारियों का भाजपा करेगी खुलासा

जनसभा द्वारा दुर्ग विधानसभा में कांग्रेस की कारगुजारियों का भाजपा करेगी खुलासा

रिपोर्ट-अशोक अग्रवाल

मंगलवार को दुर्ग विधानसभा में भाजपा का कांग्रेस पर होगा जंगी हमला :: जनसभा के बाद पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के घर भी जाऐंगे भाजपा के नेतागण

दुर्ग।

कांग्रेस की भूपेश सरकार के 4 साल के विफल व भ्रष्ट कार्यकाल से छत्तीसगढ़ की जनता को जगाने व उसके काले कारनामों को को जन जन तक पहुँचाने भाजपा के प्रदेशव्यापी कांग्रेस भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम के तहत कल 20 दिसंबर मंगलवार को पुराना बस स्टैंड दुर्ग में दोपहर 2 बजे जनसभा आयोजित की गई है, जिसमें भाजपा के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, जिला प्रभारी पुरन्दर मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा दुर्ग विधानसभा प्रभारी राजीव कुमार अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ नेता गण संबोधित करेंगे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किए गए लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में की जा रही जनसभा के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं के लभार्थियो के घर जाकर उनसे फीडबैक भी लेंगें, इसके अलावा पार्टी कार्यालय में भाजपा के विचारधारा से जुड़े अनुषांगिक संगठन की बैठक व संगठन की समन्वय बैठक भी लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पुराना बस स्टैंड में जनसभा को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है, जिसमें एक तरफ कार्यक्रम स्थल के आसपास को झंडे बैनर से सजाया जा रहा है तो वही सभा स्थल में आकर्षक ढंग से मंच पंडाल तैयार किया जा रहा है। सभा स्थल का वरिष्ठ नेताओ ने निरीक्षण किया, इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व दुर्ग विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष कांति लाल जैन, दिनेश देवांगन, कांतिलाल बोथरा, विनायक नातू मंडल महामंत्री राकेश यादव, आशीष निमजे मनमोहन शर्मा आदि उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभा की सफलता के लिए सभी भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व पार्षदो तथा पूर्व पार्षदो एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओ को कार्य विभाजन करते हुए जनसभा मे आम नागरिकों को जोड़ने की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...