spot_img
spot_img

‘हनु-मैन 2’ में तेजा सज्जा की जगह इस अभिनेता की एंट्री, नए पोस्टर ने फैंस को चौंकाया

spot_img
spot_img
spot_img

ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का ऐलान, ‘द राइज ऑफ वानराज’ में पंजा वैष्णव तेज निभाएंगे मुख्य भूमिका; पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

सीक्वल में बदला हीरो, तेजा सज्जा के फैंस निराश

साल 2024 में रिलीज हुई अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘हनु-मैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की थी। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसने दुनियाभर में करीब 295.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। हालांकि, इसकी घोषणा के साथ ही एक ऐसा बदलाव सामने आया है, जिसने तेजा सज्जा के प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। सीक्वल में तेजा सज्जा की जगह पंजा वैष्णव तेज मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

‘हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानराज’ का पोस्टर जारी

प्राइमशो एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए ‘हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानराज’ की घोषणा की है। अभिनेता पंजा वैष्णव तेज ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हर तूफान में उनका नाम आश्रय है और विश्वास की हर छलांग में वही सहारा देने वाली हवा हैं। पोस्ट सामने आने के बाद प्रशंसकों ने वैष्णव तेज को नई फिल्म के लिए बधाई दी।

तेजा सज्जा के फैंस ने जताई निराशा

सीक्वल में मुख्य अभिनेता बदलने की खबर से तेजा सज्जा के प्रशंसक निराश नजर आए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने फिल्म में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए। पहली फिल्म में तेजा सज्जा के अभिनय और किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में दूसरे भाग में नए अभिनेता की एंट्री को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

वीआई आनंद संभालेंगे निर्देशन की जिम्मेदारी

प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर के साथ बताया कि ‘हनु-मैन’ की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इस बार बड़े विजन के साथ नया प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। फिल्म में पंजा वैष्णव तेज के साथ निर्देशक वीआई आनंद काम करेंगे। फिल्म की कहानी लिखने के साथ निर्देशन की जिम्मेदारी भी वीआई आनंद संभालेंगे। के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी इस प्रोजेक्ट के निर्माता हैं। मेकर्स ने फिलहाल फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा नहीं की हैं।

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

‘हनु-मैन 2: द राइज ऑफ वानराज’ को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने जो अनाउंसमेंट पोस्टर जारी किया है, उसमें बादलों के बीच एक व्यक्ति ऊपर की ओर उठता दिखाई दे रहा है। उसके चारों ओर दिव्य आभा नजर आ रही है। पोस्टर से फिल्म के भव्य फैंटेसी एडवेंचर होने का संकेत मिलता है। हालांकि, कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

‘हनु-मैन’ ने दुनियाभर में कमाए थे 295.29 करोड़

तेजा सज्जा अभिनीत पहली फिल्म ‘हनु-मैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म ने दुनियाभर में 295.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में इसका नेट कलेक्शन 201.91 करोड़ रुपये रहा, जबकि घरेलू ग्रॉस कमाई 238.29 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वहीं, विदेशी बाजारों से फिल्म ने करीब 57 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सगाई को लेकर भी चर्चा में हैं तेजा सज्जा

फिल्मों के अलावा तेजा सज्जा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेता ने मौर्या से सगाई की है। हैदराबाद में आयोजित निजी समारोह में परिवार और चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सहित राजनीति और फिल्म जगत से जुड़ी कुछ हस्तियों की मौजूदगी भी रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...