लैलूंगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 नवंबर 2026 को लैलूंगा स्थित शराब दुकान के पास लोकमत 24 न्यूज के संपादक राकेश जायसवाल पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, राकेश जायसवाल किसी कार्य से शराब दुकान के पास गए हुए थे। इसी दौरान वहां संचालित चखना सेंटर के संचालक के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि चखना सेंटर के संचालक ने आवेश में आकर पत्रकार राकेश जायसवाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायल पत्रकार को उपचार के लिए अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
एक पत्रकार पर इस तरह के हमले की खबर सामने आने से स्थानीय पत्रकार जगत में चिंता और आक्रोश का माहौल है। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और घटना के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध क्या कदम उठाए जाते हैं।











