spot_img
spot_img

लैलूंगा में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 52 लोगों का पंजीयन; 1 दिसंबर को फिर लगेगा शिविर

spot_img
spot_img
spot_img

दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड और शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, नशामुक्त भारत अभियान के तहत 125 लोगों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

रायगढ़। जनपद पंचायत लैलूंगा में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यूडीआईडी कार्ड प्रमाणीकरण, चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 52 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को प्रमाणीकरण सहित विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

16 दिव्यांगजनों का हुआ प्रमाणीकरण

शिविर में पंजीकृत 52 लोगों में से 16 दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण किया गया, जबकि एक व्यक्ति को बेहतर परीक्षण के लिए मेडिकल रेफर किया गया। वहीं, 18 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड पहले से बने हुए थे और 17 लोग अन्य श्रेणी में शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई।

1 दिसंबर को फिर आयोजित होगा शिविर

दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी 1 दिसंबर को जनपद पंचायत लैलूंगा में दोबारा यूडीआईडी कार्ड प्रमाणीकरण, चिन्हांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

125 लोगों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

इसी क्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनपद पंचायत लैलूंगा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रीति नायडू ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान सीईओ श्रीमती प्रीति नायडू ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इसमें लगभग 125 लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

CHHATTISGARH NEWS

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 20 क्विंटल धान जब्त

मंडी विभाग की जांच में जनक निषाद के प्रतिष्ठान पर मिलीं धान से भरी 50 बोरियां, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई रायगढ़। खरीफ विपणन...