spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जतिन कुमार साव बने बिजली उत्पादक, बिजली बिल में मिली बड़ी राहत

spot_img
spot_img
spot_img

घर की छत पर लगवाया सोलर पैनल, मोबाइल से देख रहे बिजली उत्पादन और खपत का हिसाब; योजना में मिल रही 1.08 लाख रुपये तक सब्सिडी

रायगढ़। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों को बिजली बिल में राहत देने के साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना का लाभ लेकर रायगढ़ जिले के ग्राम कसडोल निवासी जतिन कुमार साव अब बिजली उपभोक्ता के साथ-साथ बिजली उत्पादक भी बन गए हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, जिससे घर की जरूरत के लिए बिजली का उत्पादन हो रहा है और बिजली बिल पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है।

मोबाइल से रख रहे बिजली उत्पादन और खपत पर नजर

जतिन कुमार साव ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद बिजली उत्पादन और खपत की जानकारी उन्हें मोबाइल पर ही मिल जाती है। इससे वे आसानी से देख सकते हैं कि पैनल से कितनी बिजली बन रही है और घर में कितनी बिजली खर्च हो रही है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद अब पहले की तुलना में बिजली बिल का भुगतान काफी कम करना पड़ रहा है।

पानी की टंकी को भी मिल रहा फायदा

जतिन कुमार साव ने घर की पानी की टंकी के ऊपर सोलर पैनल लगवाया है। इससे टंकी पर सीधी धूप नहीं पड़ती और पानी भी अपेक्षाकृत ठंडा रहता है। योजना से मिल रहे लाभ पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

1.08 लाख रुपये तक सब्सिडी का लाभ

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा बैंक ऋण की आसान किश्तों की सुविधा भी उपलब्ध है।

योजना के तहत अलग-अलग क्षमता के सोलर संयंत्रों से अनुमानित बिजली उत्पादन इस प्रकार है:

  • 1 किलोवाट: प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट बिजली।
  • 2 किलोवाट: प्रतिमाह लगभग 240 यूनिट बिजली।
  • 3 किलोवाट: प्रतिमाह लगभग 360 यूनिट बिजली।

ऑनलाइन आवेदन और वेंडर चुनने की सुविधा

योजना में आवेदन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। इच्छुक नागरिक पीएम सूर्यघर पोर्टल, मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की डिजिटल सेवाओं और टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के अधिकृत वेंडर का चयन करने की सुविधा भी दी गई है।

योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ उपभोक्ताओं को आर्थिक बचत और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर मिल रहा है। यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

CHHATTISGARH NEWS

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 20 क्विंटल धान जब्त

मंडी विभाग की जांच में जनक निषाद के प्रतिष्ठान पर मिलीं धान से भरी 50 बोरियां, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई रायगढ़। खरीफ विपणन...