spot_img
spot_img

Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 1.19 लाख से शुरू; 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाले Pro Max मॉडल पर खास नजर

spot_img
spot_img
spot_img

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max पेश किए हैं। कंपनी ने सितंबर में इस सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। अब इसे पिछले साल आई Vivo X300 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर भारतीय बाजार में उतारा गया है। तीनों स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर्स के साथ DSLR जैसी फोटोग्राफी के लिए खास कैमरा तकनीक दी गई है।

Vivo X500 सीरीज की कीमत

Vivo X500 को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Vivo X500 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है।

सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Vivo X500 Pro Max को दो स्टोरेज विकल्पों में उतारा गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये, जबकि 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,79,999 रुपये है।

  • Vivo X500 (12GB + 256GB) – 1,19,999 रुपये
  • Vivo X500 Pro (12GB + 256GB) – 1,49,999 रुपये
  • Vivo X500 Pro Max (12GB + 256GB) – 1,64,999 रुपये
  • Vivo X500 Pro Max (12GB + 512GB) – 1,79,999 रुपये

फोटोग्राफी के लिए अलग से मिलेगा Zeiss किट

वीवो ने स्मार्टफोन के साथ Vivo 200mm Zeiss टेलीफोटो एक्सटेंडर भी पेश किया है। इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 400mm टेलीफोटो किट की कीमत 27,999 रुपये है। Vivo X500 Pro का टॉप मॉडल फोटोग्राफी किट के साथ 2,29,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

कंपनी फोन की खरीद पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। इन स्मार्टफोन की बिक्री 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

Vivo X500 Pro और Pro Max के फीचर्स

Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max में कई समान फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी के मामले में दोनों मॉडल अलग हैं।

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, Pro Max मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 12GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

200MP कैमरे से होगी फोटोग्राफी

कैमरा इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। Vivo X500 Pro में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरीस्कोप कैमरा दिया गया है।

वहीं, Vivo X500 Pro Max में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

7800mAh तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo X500 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Pro Max मॉडल में 7800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। दोनों स्मार्टफोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

27 नवंबर 2026 राशिफल: चार राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ, करियर और कारोबार में सफलता के बनेंगे योग

27 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को पारिवारिक और आर्थिक मामलों...

CHHATTISGARH NEWS

27 नवंबर 2026 राशिफल: चार राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ, करियर और कारोबार में सफलता के बनेंगे योग

27 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को पारिवारिक और आर्थिक मामलों...

RAIGARH NEWS

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण का खुलासा, 20 क्विंटल धान जब्त

मंडी विभाग की जांच में जनक निषाद के प्रतिष्ठान पर मिलीं धान से भरी 50 बोरियां, मंडी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई रायगढ़। खरीफ विपणन...