झिपनिया बांध की ऊचाई बढ़ाने से सिंचाई क्षमता में हुआ वृद्धि…

spot_img

झिपनिया बांध की ऊचाई बढ़ाने से सिंचाई क्षमता में हुआ वृद्धि

विनय सिंह


बेमेतरा पर्याप्त वर्षा के अभाव में विगत 20 वर्षाे से झिपनिया जलाशय में जलभराव पूर्ण क्षमता से नहीं हो पा रहा था एवं झिपनिया जलाशय के कैचमेंट एरिया में कबीरधाम जिले में झाड़ूटोला बांध निर्माण होने के कारण जलाशय में जलभराव नहीं हो रहा था। झिपनिया बांध की ऊंचाई बढ़ाने एवं कर्रा नदी में स्टापडेम से फीडर नहर का रिमाडलिंग कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति लागत 756.29 लाख वर्ष 2019-20 में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा स्वीकृति उपरांत निविदा की कार्यवाही कर वर्ष 2020-21 में कार्य प्रारंभ कर एक वर्ष में कार्य पूर्ण कर लिया गया।
योजना की पूर्व में रूपांकित सिंचाई क्षमता 600 हे. से बढ़ाकर 2572 हें किया गया है। इस प्रकार 2272 हे. अतिरिक्त सिंचाई सुविधा प्रदान किया जा सकेगा एवं इसके अतिरिक्त ठेलका व्यपवर्तन को भी 320 हे. की सिंचाई सुविधा निर्मित कर ली गई है। जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ रही है एवं कृषक ग्राम चिल्फी, भेण्डरवानी, बेलगांव, करमतरा संबलपुर, रमपुरा, सोमइकला, सोमईखुर्द, भरदा, बरगड़ा अमलीडीह, गगरिया, खमरिया, महिरा, नवागांव, पड़कीटोला, केंवतरा, मोहतरा, जांता, साजा, तेन्दुभाठा, बेलतरा, ठेलका, कजरा में सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। जिससे क्षेत्र के कृषको में हर्ष व्याप्त है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

CHHATTISGARH NEWS

सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: तीन दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद

फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में सुनाई गई सजा; दो साल...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...