आदिवासी सरपंच पंचो ने जनपद सीईओ उपाध्याय पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप , जाँच के नाम पर उड़ाया जा रहा मखौल …

spot_img

आदिवासी सरपंच पंचो ने जनपद सीईओ उपाध्याय पर प्रताड़ना का लगा रहे आरोप , जाँच के नाम पर उड़ाया जा रहा मखौल …!!

चंद्रशेखर जायसवाल

विवादित जनपद सीईओ के तानाशाही रवैए से पंच सरपंच परेशान होकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित उच्च स्तर पर शिकायत करने की तैयारी कर ली

रायगढ़/हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहने वाले घरघोड़ा जनपद पंचायत और जनपद के अधिकारी की कार्यशैली किसी से छुपी नहीं है! जनप्रतिनिधियों को 20 दिसंबर 22 को जनपद पंचायत अधिकारी ने जनपद कार्यलय बुलाकर जाँच के नाम पर अधिकारी द्वारा सरपंच पंच के साथ आरोपी की तरह की ब्यवहार करते हुए पूछताछ किये जाने का आरोप लगाया है। जबकि जनपद सीईओ द्वारा गठित जाँच टीम पूर्व में ग्राम पंचायत जाकर पूछताछ कर चुकी है। बावजूद अधिकारी पता क्यों स्वयं के द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर जांच के नाम पर जनप्रतिनिधियों को जनपद में 5 से 6 घंटों तक बैठाकर पूछताछ कर परेशान किया गया ,पंचों से सामुहिक रूप से बैठा के अपने मन मुताबिक बयान देने के दबाव बनाने की बात सामने आई हैं ।

जनप्रतिनिधियों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया हैं कि जनपद सीईओ के अड़ियल रवैया की वजह से पंचायत में 3 महीनों से शासकीय योजनाओं सहित निर्माण कार्य आंगनवाड़ी बच्चों के प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण काम ठप्प पड़ गया हैं! अधिकारी द्वारा सरपंच सचिव को फसाने के लिए जाँच दल से झूटी प्रतिवेदन बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है! तथा स्वयं के द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट से सहमत नही होने पर जांच ग्राम पंचायत में पुनः जाकर जनप्रतिनिधियों के बीच में सीईओ को जांच करना था जो जनपद में बुलाकर किया गया। जबकि जनप्रतिनिधियों को बुलाकर बयान लेना जनप्रतिनिधियों के सम्मान का अपमान करना है जाँच के मौके पर जिन व्यक्तियों को जांच से कोई मतलब नहीं था उन चहेते ब्यक्तिओ को भी जांच में बैठाया गया और आदिवासी सरपंच पंचों से दवाब पूर्वक बयान करवाया गया जो कि डरे हुए थे 11 बजे से भूखे प्यासे 5 बजे तक बैठाया गया जिसने जनप्रतिनिधियों के साथ छोटे बच्चे भी शामिल थे!

बहरहाल जनपद पंचायत अधिकारी सीईओ के रवैये से आहत आदिवासी सरपंच पंचगण अपने अपमान से क्षुब्ध आदिवासी हितों की रक्षा के लिए राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री कलेक्टर स्तर पर जनपद पंचायत सीईओ की शिकायत करने की तैयारी कर ली गई है!!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Police: महीने की पहली तारीख को थाने पहुंचे बदमाश, नवरात्रि से पहले पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Raigarh Police: रायगढ़ शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस ने निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों के...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh Police: महीने की पहली तारीख को थाने पहुंचे बदमाश, नवरात्रि से पहले पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Raigarh Police: रायगढ़ शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पुलिस ने निगरानी, गुंडा और माफी बदमाशों के...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...