अंधियारखोर में नये विद्युत वितरण केंद्र का नवागढ़ विधायक ने किया शुभारंभ
27 ग्रामों के लगभग 5211 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित…

spot_img

अंधियारखोर में नये विद्युत वितरण केंद्र का नवागढ़ विधायक ने किया शुभारंभ
27 ग्रामों के लगभग 5211 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

राघवेंद्र सिंह


बेमेतरा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के तहत विभागीय संचारण-संधारण संभाग बेमेतरा के ग्राम अंधियारखोर में आज शुक्रवार को नये वितरण केंद्र का शुुभारंभ किया गया। वितरण केंद्र का शुभारंभ संसदीय सचिव छ.ग. शासन व विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे द्वारा किया गया। श्री बंजारे ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्युत कंपनी एवं अन्य ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंधियारखोर में नया वितरण केंद्र बन जाने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, सभी विद्युतीय समस्याओं का निवारण अब अंधियारखोर में ही हो जाएगा।
कार्यक्रम में वितरण कंेद्र के विषय में प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि ग्राम अंधियारखोर में नया वितरण केंद्र का शुभारंभ हो जाने से इसके अंतर्गत 27 ग्रामों के लगभग 5211 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं मिलेगी, उन्हें किसी भी समस्या के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विद्युत संबंधी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से हो सकेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा श्रीमती रेवती हिरेन्द्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें 9 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप...

CHHATTISGARH NEWS

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें 9 अक्टूबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को ग्रहों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...