युवा कांग्रेस चुनाव में जिलाध्यक्ष व विधान सभा अध्यक्ष पद पर सारंगढ़ से दर्जनों युवाओ ने भरा नामांकन

युवा कांग्रेस चुनाव में जिलाध्यक्ष व विधान सभा अध्यक्ष पद पर सारंगढ़ से दर्जनों युवाओ ने भरा नामांकन

युवा कांग्रेस चुनाव का भीषण गर्मी में बढ़ी सरगर्मी,,,,,,


सारंगढ़ बिलाईगढ़ नए जिले को लेकर युंका जिलाध्यक्ष पद बना प्रतिष्ठा का विषय





जिलाध्यक्ष पद पर प्रकाश तिवारी , विनोद भारद्वाज, राकेश जाटवर, विक्की पटेल, रोहित महिलाने, महावीर शायर,राजकमल अग्रवाल , हेमंत चन्द्रा, वसीम मुसलमान के साथ महिला वर्ग की सशक्त दावेदारी

विधानसभा अध्यक्ष पद में , रामसिंह ठाकुर, राजेंद्र वारे,शुभम बाजपेई खगेश साहू, रामेश्वर चन्द्रा, अमर भारती, शाहजहां खान, अंकुश स्वर्णकार, कामेश लहरें, मयंक पटेल, सत्या निषाद, हर्ष, अलकास, नवीन, दीपक
की प्रबल दावेदारी

सारंगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर भीषण गर्मी में सरगर्मी का दौर जारी है। 28 अप्रैल 2022 तक प्रत्याशियों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करना था, पहली बार हो रहे हैं ऑनलाइन चुनाव में 12 मई से 12 जून तक सदस्य बनाने और उन्हें मतदान करने का अवसर है। उक्त चुनाव में विधान सभा और जिले में 25 पदों पर नामांकन दाखिल करना है विधानसभा और जिला के लिए अध्यक्ष के पद पर ही सभी 25 नामांकन कर्ता नामांकन करेंगे जिनके मतदान संख्या कम आते जाएंगे वह निरंतर विभिन्न कैटेगरी में उपाध्यक्ष महासचिव बनते जाएंगे।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को लेकर युवाओं में प्रतिस्पर्धा भारी – नए जिले को लेकर जिला अध्यक्ष बनाने की राह पर जहां एक ओर सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसी एकजुट होकर सटीक रणनीति के तहत पूर्व से चुनाव की तैयारियां में जुटे है वही बिलाईगढ़ जिले के युवाओं ने भी नामांकन दाखिल कर जिलाध्यक्ष के पद पर अपने दावेदारी का ताल ठोक दिया है। सूत्रों के हवाले से राजनीतिक जानकारों के अनुसार बिलाईगढ़ विधानसभा में जिला अध्यक्ष के दावेदार के लिए कई गुट के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है, युवा कांग्रेस मतदान चुनाव के पूर्व जानकार महारथी एक बार फिर अपने युवा साथियों के चुनाव के लिए अभेद रणनीति बनाने में जुट गए हैं। अब देखना यह है कि जिला अध्यक्ष का पद सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधान सभा में किस विधान सभा के सर सजता है।

सारंगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सारंगढ़ से इन्होंने किया नामांकन दाखिल –
विधानसभा अध्यक्ष पद में , रामसिंह ठाकुर, राजेंद्र वारे,शुभम बाजपेई खगेश साहू, रामेश्वर चन्द्रा, अमर भारती, शाहजहां खान, अंकुश स्वर्णकार, कामेश लहरें, मयंक पटेल, सत्या निषाद, हर्ष, अलकास, नवीन, दीपक
की प्रबल दावेदारी

जिलाध्यक्ष पद पर सारंगढ़ से प्रबल दावेदार युवा – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर सारंगढ़ विधानसभा से प्रकाश तिवारी विनोद भारद्वाज राकेश जाटवर हेमंत चंद्रा रोहित महिलाने महावीर शायर राजकमल अग्रवाल वसीम मुश्लमान
एवं महिलाओ ने भी नामांकन डाला है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...