spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

साहेब बंदगी एक दूसरे को सम्मान देने की एक पवित्र अभिवादन
संस्कृति हैं -….

साहेब बंदगी एक दूसरे को सम्मान देने की एक पवित्र अभिवादन
संस्कृति हैं –

विनय सिंह


बेमेतरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री बघेल बेमेतरा के ग्राम लोलेसरा में आयोजित कबीरपंथ के संत समागम मेला में शामिल हुए
मुख्यमंत्री ने कबीरपंथ मेला स्थल के समुचित विकास और संत-साधु के विश्राम भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए देने सहित अनेक घोषणाएं की

बेमेतरा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार को बेमेतरा के ग्राम लोलेसरा में पंथ हुजुर उग्रनाम साहेब स्मृति में कबीरपंथ के संत समागम मेला में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने साहेब बंदगी की जयघोष के साथ कबीरपंथ के गुरू प्रकाश मुनि नाम साहब से आर्शीवाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए पूरे आयोजन समिति और कबीरपंथ के अनुआईयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहेब बंदगी मानव से मानवता तक और एक दूसरे को सह-सम्मान करने तथा अभिवादन करने की पवित्र संस्कृति है। इस संस्कृति की महत्ता एवं ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कबीरपंथ आयोजन स्थल में बने लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने 3 विभिन्न नवीन कार्यो का लोकार्पण किया। इन लोकार्पण कार्यो में 50 लाख रूपए की लागत से बने पहंुच मार्ग निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण कार्य और 50 लाख रूपए की लागत से आहता निर्माण कार्य का लोकर्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनि नाम साहब के आग्रह पर मेले स्थल के समुचित विकास और संत-साधु के विश्राम भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए प्रदान करने की घोषणाएं की। साथ ही ग्राम नेवसा में उपस्वास्थ्य खोलने और कबीरपंथ ग्राम बघुली पहंुच मार्ग का चौड़ीकरण, नवीनीकरण तथा पुल-पुलिया और रपटा निर्माण की घोषणा की। श्री बघेल ने कहा कि कबीरपंथ की महत्ता और ख्याति को बढ़ाते हुए धर्मनगरी ग्राम दामाखेड़ा में 22 करोड़ की लागत से विशाल कबीर सरोवर के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण को शीघ्र मुर्त रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए राज्य शासन के महत्वकांक्षी यांेजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, ऋण माफी सहित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनानंे वाले गोधन न्याय योजना और रीपा सहित महत्वकांक्षी सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। मंच पर गुरू गोस्वामी डॉ. भानुप्रताप साहेब, संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल बंजारे और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़ उपस्थित थे।
बॉक्स
कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक दूसरे को जोड़ने का मार्ग दिखया-प्रकाश मुनि नाम साहब

कबीरपंथ के गुरू श्री प्रकाश मुनिनाम साहेब ने कहा कि कबीर पंथ कोई धर्म या जाति नहीं, बल्कि सतगुरु कबीर साहेब द्वारा दिखाया हुआ एक मार्ग है। इस मार्ग पर चलकर हर धर्म, जाति और मजहब का व्यक्ति चलकर अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होने अपने अनुआईयों को सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाते हुए साहेब बंदगी अभिवादन का मूल स्वरूप एवं संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कबीरपंथ के लोग जब भी अपनों से मिलते है तो उन्हे सच्ची भाव और सम्मान से साहेब बंदगी से अभिवादन किया जाता है। साहेब बंदगी का मूल अर्थ मानव और मानवता के अंदर घट-घट में बसे परमात्मा को महसुस करते हुए उन्हें पूरे आदर और सम्मान से साहेब बंदगी से अभिवादन किया जाता है। कबीरपंथ में ऐसी मान्यता है कि हर व्यक्ति के अंदर ईश्वर और परमात्मा का वास है , उसी को सम्मान देते हुए साहेब बंदगी कहते है। उन्होंने कहा है कि कबीरपंथ ने सर्व मानव समाज को एक-दूसरे को जोड़ने का एक सदाचार और सत्य का मार्ग दिखाया है। इस पंथ में जाति, धर्म, संप्रदाय की कोई बंधन नहीं है। यहां सभी धर्माे को मानने वाले लोग कबीर के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन को उचाई दे रहा है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक...
Latest
असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ