जमानत पर रिहा युवक की मौत के मामले में आया पीएम रिपोर्ट…

spot_img

जमानत पर रिहा युवक की मौत के मामले में आया पीएम रिपोर्ट

पीएम में हुआ खुलासा अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से हार्ट फेल होने से हुई मौत

लैलूंगा :- वनांचल क्षेत्र लैलूंगा में 25 दिसंबर को ललित यादव नामक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद भाजपा राजनीतिक दल उसके शव को लेकर सड़क पर रखकर चक्का जाम व सीबीआई जांच सहित परिवार वालो को 50 लाख मुआवजा की मांग की जा रही थी जिसमे आरोप लगाया जा रहा थी कि दुष्प्रेणा का शिकार हुआ था पुलिस द्वारा झूठा आरोप में दबाव पूर्वक जेल भेज दिया गया था जिससे डिप्रेशन में उसकी मौत हो गई है दिनभर चले चक्का जाम और नारेबाजी एसडीएम व एसडीओपी के समझाईस व मजिस्ट्रेट जांच के आश्वसन के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया था!

ज्ञात हो कि बीते दिनों नाबालिक की शिकायत पर पुलिस के द्वारा भाजपा आईटी सेल के नेता सहित चार लोगों को गिरफ्तारी की गई थी जिसमें उपरोक्त मृतक भी शामिल था वही गिरफ्तारी को लेकर भाजपा वालों ने आरोप लगाया था कि धर्मांतरण का विरोध कर रहे युवकों को पुलिस ने आरोपी बनाया है तथा मिशनरियों की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया वहीं मामले ने एक आरोपी की मौत के बाद भाजपा के दिग्गज नेता मृतक के परिजनों के साथ सड़क पर रखकर खूब नारेबाजी की तथा पुलिस के ऊपर यह भी आरोप लगाया गया कि गलत कार्यवाही की वजह से युवक डिप्रेशन में था और मौत हुई है भाजपा प्रदर्शनकारी नेताओं के द्वारा मामले में सीबीआई जांच और 50 लाख मुआवजे की मांग की गई थी!

आज मृतक के पीएम रिपोर्ट पर मौत के कारणों का खुलासा हो गया है। मामले में पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की पैनल द्वारा किया गया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा समस्त कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें मृत्यु का कारण अब तक कार्डियक अरेस्ट अर्थात हार्ट फेल होना पाया गया जिसका कारण एल्कोहल इंटॉक्सिकेशन बताया जा रहा है, जांच को और पुष्ट करने के लिए पेट के अन्य तत्व के परीक्षण हेतु विसरा प्रिजर्व करके आज फॉरेंसिक जांच हेतु भी भेजा गया है!!

मामले में पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की पैनल द्वारा किया गया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा समस्त कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें मृत्यु का कारण अब तक कार्डियक अरेस्ट अर्थात हार्ट फेल होना पाया गया है
जिसका कारण एल्कोहल इंटॉक्सिकेशन बताया जा रहा है
जांच को और पुष्ट करने के लिए पेट के अन्य तत्व के परीक्षण हेतु विसरा प्रिजर्व करके आज फॉरेंसिक जांच हेतु भी भेजा गया है

दीपक मिश्रा
एसडीओपी धरमजयगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...