ए नरवा के हाल देखो तो संगवारी,सुध लेवैय्या नई हे अधिकारी!

ए नरवा के हाल देखो तो संगवारी,सुध लेवैय्या नई हे अधिकारी!

प्रभारी एसडीओ आने से करते हैं परहेज, सालों से इंजिनियर की मनमानी

लैलूंगा सिंचाई विभाग लैलूंगा किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था पर गंभीर नही हो रहा है जिसको लेकर किसानों में विभाग को लेकर काफी नाराजगी भी देखी जा रही है। दरअसल लैलूंगा के क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलस्तर के लिए 2 डेम लैलूंगा के 5 किमी के दायरे में बने हुए हैं एक डेम लगभग 25 से 30 साल पुराना है जिसकी मुख्य नहर लैलूंगा नगर जामबहार, से लेकर 15 गांव की सिंचाई का मुख्य स्त्रोत है इस नहर की रखरखाव के अभाव में यह अब अपनी कई तरह की समस्याओं में अपनी क्षमता को खो रहा है गांव के किसानों को दो फसली लेने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नहर रखरखाव के अभाव में गंदे नाले का स्वरूप ले रहा है ।

बरसाती बेशरम और झुंझाट का सफाई नहीं , लापरवाही का हो सकता है बड़ा नुकसान
नहर का अधिकांश हिस्सा बसाहट वाले इलाकों से गुजरता है जहां खेती के लिए मुख्यतया नहर पर आश्रित रहते हैं इस नहर में सबसे बड़ी लापरवाही मरम्मत में होती है पानी की वजह से झुंझाट,घास और पौधे बड़े हो जाते हैं विभाग कभी इसकी देख भाल में पीछे रहता है तो कई बार कर ही नही पाता है अगर कभी कटाई हो भी जाए तो कटाई के बाद के प्रक्रिया पूरी नही करके सिर्फ खाना पूर्ति करने का काम कर देने की बात सामने आई। बीते सालों में नहर मरम्मत के लिए मोटी रकम स्वीकृत हुई थी जिसका कोई परिणाम देखने को नहीं मिल रहा ।

एक इंजिनियर के भरोसे सालों से विभाग , प्रभारी एसडीओ आने से करते हैं परहेज
विभाग में सालों से एसडीओ का पद खाली है एक इंजिनियर के भरोसे ही विभाग चल रहा है जो अपने मनमाने रवैया के लिए जाने जाते हैं । एसडीओ धरमजयगढ़ में बैठते हैं जिनको प्रभार दिया गया है वो लैलूंगा आने से काफी परहेज करने लगे हैं किसानों की एक दो बैठक में उपस्थित होने के बाद पूरा विभाग इंजिनियर के भरोसे हो जाता है । ऑफिस में आने जाने वालों को इंजिनियर और एसडीओ से मिलने के लिए पूर्वानुमति के अनुसार इंतजार करना पड़ता है 2 4 दिन के बाद समय मिल जाए तो किसान अपनी बात पहुंचाते हैं।

नहर के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है
विनोद भगत
प्रभारी एसडीओ सिंचाई विभाग

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चौकी खरसिया पुलिस की अवैध शराब की कार्रवाई में स्कूटी में बीयर और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़            आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा बैक टू बैक दो कार्रवाई...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

चौकी खरसिया पुलिस की अवैध शराब की कार्रवाई में स्कूटी में बीयर और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़            आज चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा बैक टू बैक दो कार्रवाई...